{"_id":"69cfb84df78ac3b09e0689f3","slug":"bihar-weather-many-districts-including-gaya-nalanda-on-alert-rain-in-aurangabad-patna-news-weather-forecast-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News: गया, नालंदा समेत कई जिलों अलर्ट, औरंंगाबाद में झमाझम बारिश; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News: गया, नालंदा समेत कई जिलों अलर्ट, औरंंगाबाद में झमाझम बारिश; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार
Weather Forecast: बिहार में अचानक मौसम बदल गया। दोपहर तक धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। शाम होते ही तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने आज गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अचानक बदला बिहार का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के कई जिलों में अचानक मौसम ने करवट ले ली। पटना, नालंदा, गया समेत कई जिलों में तेज हवा चल रही है। जहानाबाद, अरवल, औरंगाबद, गया समेत कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। औरंगाबाद में शाम चार बजे ही तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा, नालंदा और शेखपुरा तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गया में तो आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किली घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।
Trending Videos
मौसम विभाग की अपील पढ़िए
मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि आप खुली जगह पर हैं तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभो से दूर रहें। खेतों की ओर से नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने तक का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास), शेखपुरा और कैमूर (भभुआ) में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 30.3 से 38.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 18.4 डिग्री सेल्सियस सुखेत (मधुबनी) में दर्ज किया गया, जबकि पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 18.4 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है।
IIT Patna: पटना हाईकोर्ट का आदेश IIT को नहीं मिला! क्या है फाउंडेशन एकेडमी का विवाद? जानें पूरा मामला
39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली
पिछले 24 हवा की रफ्तार भी कुछ इलाकों में तेज रही। मधुबनी जिले में अधिकतम 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान भी अगले कुछ दिनों तक स्थिर रहने के बाद घटने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने और दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।