सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two married women beaten up for not having son injured womens admitted to Sadar Hospital in Jehanabad

Bihar News: बेटियों की मां होना पड़ा भारी, ससुराल में दो बहुओं की बेरहमी से पिटाई, खून से लथपथ पहुंचीं अस्पताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जहानाबाद में दो महिलाओं के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की घटना को अंजाम दिया क्योंकि उन्होंने बेटों को नहीं बल्कि बेटियों को जन्म दिया था। दोनों महिलाओं के साथ इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Two married women beaten up for not having son injured womens admitted to Sadar Hospital in Jehanabad
पीड़ित महिला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले के पखनपुरा गांव से एक संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है, जहां बेटे की चाहत में दो महिलाओं के साथ उनके ही ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना में घायल दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Trending Videos


बेटा नहीं होने से ससुराल के लोग नाराज
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रीता कुमारी और रीमा कुमारी आपस में गोतनी हैं। दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके पति, देवर तथा सास-ससुर द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। परिवार के लोग बेटा नहीं होने को लेकर नाराज रहते हैं और इसी बात को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। महिलाओं ने बताया कि दोनों के एक-एक बेटी है, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से उन पर बेटे के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती होने पर भी की गई मारपीट
रीमा कुमारी ने यह भी बताया कि जब वह दोबारा गर्भवती हुईं, तब भी उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण, गर्भपात भी कराया; मामला दर्ज

पीड़िताओं ने दर्ज कराया केस
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पहले दोनों का समुचित इलाज कराया जाएगा, इसके बाद पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed