{"_id":"69d4a115b24784688201d384","slug":"bihar-vigilance-team-arrested-bihar-police-si-taking-bribe-in-madhepura-bihar-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-4135629-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए सात हजार की रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए सात हजार की रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसआई अनिल कुमार सिंह को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जमीन जांच रिपोर्ट भेजने के बदले घूस मांगने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
घूस लेते गिरफ्तार एसआई अनिल कुमार सिंह गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मधेपुरा जिले में महज सात हजार रुपये रिश्वत लेते एक एसआई को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला पुरैनी थाना का है। मंगलवार को सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को जमीन संबंधी प्रतिवेदन भेजने के लिए परिवादी से सात हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे।
इस संबंध में औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च 2026 को निगरानी विभाग, पटना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से जमीन संबंधी जांच प्रतिवेदन मांगा गया था।
दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे
पुरैनी थाना प्रभारी ने जांच रिपोर्ट भेजने का जिम्मा एसआई अनिल कुमार सिंह को सौंपा था। लेकिन एसआई अनिल कर ने जांच रिपोर्ट भेजने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। कई दिनों तक टालमटोल करने के बाद अंततः उन्होंने 7 हजार रुपये देने की बात कही।
दूसरी तरफ, शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और जाल बिछाया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने पुरैनी थाना के पास स्थित एक चौक पर कार्रवाई करते हुए एसआई अनिल कुमार सिंह को 7 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- Bihar: होटल में छापेमारी के दौरान 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त, थाने में एफआईआर दर्ज; डीएम ने दिए सख्त निर्देश
आरोपी को पटना ले जाया जाएगा
निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पटना ले जाया जाएगा। परिवादी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने बताया कि वे कई बार एसआई अनिल कुमार सिंह से मिले, लेकिन वे बिना रिश्वत लिए रिपोर्ट नहीं भेज रहे थे। आखिरकार उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस ऑफिस में किया।
Trending Videos