सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hotel Raided in Vaishali 17 Domestic Gas Cylinders Seized FIR Registered vaishali News hajipur news

Bihar: होटल में छापेमारी के दौरान 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त, थाने में एफआईआर दर्ज; डीएम ने दिए सख्त निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले में एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। महनार और हाजीपुर में छापेमारी कर कई सिलिंडर जब्त किए गए और कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Bihar Hotel Raided in Vaishali 17 Domestic Gas Cylinders Seized FIR Registered vaishali News hajipur news
वैशाली जिला अधिकारी वर्षा सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिला अधिकारी के निर्देश पर एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में कालाबाजारी एवं घरेलू एलपीजी सिलिंडर के व्यावसायिक दुरुपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, महनार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा स्टेशन रोड, महनार स्थित राज दरबार होटल में छापेमारी की गई। जांच के दौरान होटल में 03 घरेलू एलपीजी सिलिंडर भंडारित पाए गए, जिनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। यह कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का उल्लंघन है। इस मामले में होटल संचालक के विरुद्ध महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसी प्रकार हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में भी घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने हेतु प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा हाजीपुर शहर के गांधी चौक से अनवरपुर चौक तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न होटलों एवं प्रतिष्ठानों से कुल 17 घरेलू एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए, जिनका उपयोग अवैध रूप से व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था।

जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई, उनमें प्रमुख रूप से बालेश्वर मीट हाउस, हमसफर चाय एंड कॉफी कैफे, दिल्ली दरबार चिकन बिरयानी, ग्रीन इन (डाक बंगला रोड, हाजीपुर), जगमाया चूल्हा घर, अशोक लाइट हाउस, चूल्हा हाउस तथा मोहन घी भंडार शामिल हैं।

सभी मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-7 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत नगर थाना, हाजीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राहत के लिए की गई ये पहल
वैशाली डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है, जो 24×7 संचालित है। आम नागरिक दूरभाष संख्या 06224-260233/260234 पर संपर्क कर अपनी शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करा सकते हैं, जिनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: आपसी रंजिश और जमीनी विवाद में भैसुर व भतीजे ने महिला को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही अनावश्यक भीड़ से बचते हुए नियमानुसार बुकिंग करें एवं होम डिलीवरी सुविधा का लाभ उठाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed