सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : traceless minor student dead body found in hanged in mango graden

Bihar News: मेला देखने निकली छात्रा की संदिग्ध मौत, बगीचे में फंदे से लटका मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा जलीना खातून का शव आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा मेला देखने घर से निकली थी, लेकिन रातभर घर नहीं लौटी।

Muzaffarpur Bihar news : traceless minor student dead body found in hanged in mango graden
गायब छात्रा का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 15 वर्षीय छात्रा का शव आम के बगीचे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
Trending Videos


आम के बगीचे में मिला छात्रा का शव

यह मामला मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड संख्या 3 का है, जहां एक छात्रा का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान स्व. मोहम्मद शकील की 15 वर्षीय पुत्री जलीना खातून के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, जलीना खातून गुरुवार शाम को मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजन और आसपास के लोग उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि एक लड़की का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ है। बाद में उसकी पहचान जलीना खातून के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम

जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली, वे मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे। शव को देखते ही घरवालों में चीत्कार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस और एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेष चन्द्र ज्ञानी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में सुसाइड और हत्या—दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली

क्या बोले एसडीपीओ

एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेष चन्द्र ज्ञानी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा का शव आम के बगीचे में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed