{"_id":"69cf216a9ecb5a27c7059e2b","slug":"muzaffarpur-bihar-news-blood-soaked-body-of-young-man-returning-his-home-was-found-on-roadside-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4121350-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का खून से सना शव सड़क किनारे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मकेश्वर पंडित के रूप में हुई है, जो रोज की तरह काम से घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचा।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव सड़क किनारे खून से सना हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम
मृतक की पहचान मकेश्वर पंडित (उम्र करीब 34 वर्ष), निवासी मोतीपुर के रूप में हुई है। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखा, घर में चीत्कार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला।
रोज शाम तक घर लौट आता था युवक
परिजनों के मुताबिक, मकेश्वर पंडित रोज मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करता था और आमतौर पर शाम 8 बजे तक घर लौट आता था। लेकिन गुरुवार को रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खून से सना एक शव देखा। बाद में उसकी पहचान मकेश्वर पंडित के रूप में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली
पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि देर रात सड़क किनारे एक शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है और शव को यहां फेंका गया है। मृतक की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
Trending Videos