{"_id":"6993e52bb4fb533ce00af419","slug":"two-teachers-killed-in-collision-between-school-bus-and-truck-rohtas-accident-today-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3961012-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बच्चों की चीखों से गूंजा हाईवे! स्कूल बस और ट्रक भिड़े, दो शिक्षकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बच्चों की चीखों से गूंजा हाईवे! स्कूल बस और ट्रक भिड़े, दो शिक्षकों की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार
रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र में आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 1 बजे स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बस कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों को लेकर पटना टूर पर जा रही थी।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सासाराम से एक दुखद खबर सामने आई है। रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र में आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक स्कूल बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा देर रात करीब 1 बजे परसथुआं के पास हुआ। इस भीषण दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह और कैमूर जिले के चैनपुर निवासी संजय कुमार राय के रूप में हुई है।
पटना टूर पर जा रहे थे बच्चे
जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से एक स्कूल बस बच्चों को लेकर पटना टूर पर जा रही थी। इसी दौरान आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की ट्रक से आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस में शिक्षक, बच्चे और स्टाफ सहित कुल 50 लोग सवार थे। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं कुछ शिक्षकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल शिक्षकों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और एक महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही परसथुआं थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत शिक्षक संजय कुमार राय कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव के निवासी थे। वहीं बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजन सदमे में हैं।
Trending Videos