सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Nigerian national arrested in Hiranagar for overstaying visa since 2023

Indore News: गर्लफ्रेंड से मिलने भारत आया विदेशी युवक पकड़ाया, अधिकारियों की कॉलोनी में लिया था किराए का घर

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 17 Feb 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसका वीजा वर्ष 2023 में समाप्त हो चुका था। वह अधिकारियों की कॉलोनी में किराए से रह रहा था और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

indore news Nigerian national arrested in Hiranagar for overstaying visa since 2023
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने हीरानगर इलाके में आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका वीजा वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुका था और इसके बावजूद वह अवैध रूप से शहर में रह रहा था।
Trending Videos


यह भी पढ़ें...
धार भोजशाला केस- कौन करेगा सुनवाई, चीफ जस्टिस से मांगा मत, अब सुनवाई 18 फरवरी को
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में समाप्त हो चुका था वीजा
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान डॉन पेड्रो चार्लिस निवासी सनसिटी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वह कई वर्ष पूर्व इंदौर आया था और एक बीपीओ कंपनी में कार्यरत था। वीजा समाप्त होने की जानकारी संबंधित विभाग को मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद लसूड़िया पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लंबे समय तक गिरफ्त से बाहर रहा।

अफसरों की कॉलोनी में किराए से रह रहा था
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शहर की एक अफसरों की कॉलोनी में किराए से रह रहा था। पुलिस को उसकी मौजूदगी की जानकारी नहीं थी। हीरानगर पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed