सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Traffic chaos at Chanakyapuri square due to gas pipeline

Indore News: गैस लाइन की खुदाई से लगा जाम, स्कूल बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे, अधिकारियों के छूटे पसीने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 23 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर गैस पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई के कारण गुरुवार को भीषण जाम लग गया, जिससे स्कूली बच्चे और वाहन चालक घंटों परेशान रहे।

Indore News Traffic chaos at Chanakyapuri square due to gas pipeline
ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर आज दोपहर में लगे ट्रैफिक जाम ने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। यहां नर्मदा और अवंतिका गैस लाइन डालने के उद्देश्य से की गई सड़क खुदाई पिछले 15 दिनों से आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। गुरुवार सुबह स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वाहन चालकों को एक से डेढ़ से दो घंटे तक रेंगना पड़ा। इस भारी जाम के कारण स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और कई बसें समय पर स्कूल नहीं पहुंच सकीं। ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की भारी भीड़ के बीच लोग घंटों फंसे रहे।
Trending Videos


पुलिस अधिकारियों ने मौके पर संभाला मोर्चा
जाम की गंभीरता को देखते हुए जोन-4 के डीसीपी आनंद कल्यादगी, एसीपी शिवेंद्र जोशी और अन्य ट्रैफिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया जा सका। पुलिस ने इस दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार से खुदाई और उससे संबंधित अनुमति के दस्तावेजों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति खुदाई पर होगी एफआईआर
अन्नपूर्णा पुलिस ठेकेदार को पूछताछ के लिए थाने ले गई। एडिशनल डीसीपी संतोष कौल के मुताबिक अवंतिका गैस एजेंसी ने पाइप लाइन विस्तार के लिए पूरे चौराहे को खोदकर छोड़ दिया। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या इस कार्य के लिए वैध अनुमति ली गई थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि अनुमति नहीं पाई गई, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अव्यवस्थित खुदाई से शहरवासी परेशान
राजेंद्र नगर ब्रिज से तालाब क्षेत्र और केसरबाग ब्रिज से गोपुर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। अन्नपूर्णा रोड पर क्रोमा शोरूम से हनुमान मंदिर तक सड़क की स्थिति जर्जर है और गणेश मंदिर के पास बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। खुदाई के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन या किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

चेतावनी के बाद भी एजेंसी की लापरवाही
ट्रैफिक एसीपी जगदीश पाटिल ने करीब 15 दिन पहले ही अवंतिका गैस कंपनी को इस संभावित जाम और समस्या के प्रति सचेत किया था। इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा या यातायात प्रबंधन के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। सुबह और शाम के समय जब वाहनों का दबाव सबसे अधिक होता है, तब यह खुदाई लोगों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed