सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Two Drug Smugglers Arrested with MD Drugs

Indore News: ऑटो चालक और दर्जी निकले ड्रग्स सप्लायर, लाखों की एमडी के साथ पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 25 May 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने हुए पोलोग्राउंड चौराहे के पास से दो ड्रग तस्करों नावेद खान और फरहान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
 

Indore News Two Drug Smugglers Arrested with MD Drugs
नावेद और फरहान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ड्रग तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पोलोग्राउंड चौराहे के पास से उस समय दबोचा जब वे ग्राहक की तलाश में वहां खड़े थे। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और उनके पास से लाखों रुपए मूल्य की नशीली सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।


बैग में ड्रग्स लेकर खड़े थे दोनों
यह पूरी कार्रवाई इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा शहर में नशे की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई है। पुलिस विभाग को मुखबिर तंत्र से एक पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि पोलोग्राउंड चौराहा क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक अपने पास साइड बैग लटकाए खड़े हैं। वे दोनों किसी बड़ी खेप की सप्लाई देने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इस गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की विशेष टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों को धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 लाख चालीस हजार रुपए की ड्रग्स
पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान नावेद खान और फरहान खान के रूप में उजागर की। ये दोनों आरोपी मूल रूप से उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा जब दोनों के बैग की सघन तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 54.1 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस पकड़ी गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख चालीस हजार रुपए आंकी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को तलाश रही पुलिस
पुलिस ने नशीली दवा के साथ-साथ आरोपियों के पास से उनके मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामग्री भी अपने कब्जे में ले ली है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी नावेद पेशे से एक ऑटो चालक है, जबकि दूसरा आरोपी फरहान एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उनसे उनके पूरे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित खरीदारों के बारे में गहराई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed