सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Woman found injured Sugnidevi College campus dies, live-in partner arrested for murder

Indore News: लिव-इन पार्टनर बना हैवान, नशे की हालत में पत्थर से कुचलकर ली प्रेमिका की जान

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 08 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। 

Indore News Woman found injured Sugnidevi College campus dies, live-in partner arrested for murder
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में शनिवार को एक युवती लहूलुहान अवस्था में मिली थी जिसकी इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। युवती के शरीर पर ब्लेड के निशान और कई टैटू बने हुए थे। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
Trending Videos

 

लिव-इन पार्टनर ने पत्थर से किया हमला

पुलिस जांच में यह बात साफ हुई है कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर मुकेश कोरी ने किया था। आरोपी ने हत्या के इरादे से युवती के सिर और चेहरे पर पत्थर से जोरदार वार किए थे। गंभीर चोटों के कारण युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शक और नशे के कारण हुआ विवाद

टीआई आरडी कानवा के अनुसार आरोपी मुकेश और युवती दोनों नशे के आदी थे। मुकेश युवती के खर्च उठाता था लेकिन उसे युवती के चरित्र पर संदेह था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। नशे की हालत में मुकेश ने खाली मैदान में युवती पर हमला किया और उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग गया।

 

शराब पीने के बाद उपजा विवाद

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार रात दोनों ने अवैध शराब खरीदी और परदेशीपुरा इलाके के एक ग्राउंड में बैठकर पी। देर रात करीब साढ़े तीन बजे युवती के अन्य संबंधों को लेकर बहस शुरू हुई। गुस्से में आकर मुकेश ने पत्थर से युवती पर हमला कर दिया।

 

इटारसी की है युवती 

मृतक युवती मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से इंदौर में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है। पहले पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था लेकिन मौत के बाद अब इसे हत्या की धाराओं में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed