सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Potholes tarnished Indore's image last year, patchwork expected before the rains this year

Indore: पिछले साल गड्ढों ने की थी इंदौर की छवि खराब, इस बार बारिश से पहले पेचवर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 27 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले साल गड्ढों को लेकर आलोचना झेल चुके नगर निगम ने इस बार मानसून से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। शहर की खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रमुख मार्गों पर तेजी से पेचवर्क किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Indore: Potholes tarnished Indore's image last year, patchwork expected before the rains this year
सड़कों पर पेचवर्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल इंदौर में सड़कों पर गड्ढों के कारण नगर निगम की किरकिरी हुई थी। उससे सबक लेते हुए इस बार बारिश से पहले ही खराब सड़कों का पेचवर्क नगर निगम ने शुरू कर दिया है। 10 जून से पहले शहर के मुख्य एवं व्यस्ततम मार्गों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इंदौर में 15 जून तक मानसून की आमद होती है।



फिलहाल एम.आर.-10 रोड, हीरा नगर चौराहे से बापट चौराहे तक, राजकुमार ब्रिज, स्टार चौराहे से रेडिसन चौराहे तक, पल्हर नगर 60 फीट रोड, धार रोड और रिंग रोड पर मूसाखेड़ी से वर्ल्ड कप चौराहे तक के मार्ग पर पेचवर्क किया जा रहा है। रात के समय इन मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। अगले सप्ताह राजकुमार ब्रिज मार्ग, रेडिसन चौराहा से स्टार चौराहा मार्ग और कालानी नगर मुख्य मार्ग पर पैचवर्क कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि पेचवर्क के काम समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा यातायात प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य प्रमुख मार्गों एवं आवश्यक स्थानों पर भी चरणबद्ध रूप से पेचवर्क कार्य किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Trending Videos

 

उन्होंने पेचवर्क का काम रात के समय करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो। आपको बता दें कि इंदौर में आठ स्थानों पर एक साथ ब्रिजों का निर्माण हो रहा है। कई जगह इसके लिए डायवर्जन दिए गए हैं, लेकिन वे खराब स्थिति में हैं। इसके अलावा रिंग रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट का काम भी चल रहा है, जहां सड़कें खराब हो गई हैं। पिछले साल सड़कों के गड्ढों का मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी गरमाया था और कांग्रेस ने भी कई स्थानों पर प्रदर्शन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed