सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Smoke billowed from the engine of the Mhow-Indore DEMU train, causing panic among passengers, and the

Indore: महू-इंदौर डेमू ट्रेन के इंजन से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 27 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर- महू डेमू ट्रेन में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोका, तकनीकी जांच कर ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया।

Indore: Smoke billowed from the engine of the Mhow-Indore DEMU train, causing panic among passengers, and the
ट्रेन से बाहर निकल गए यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर से महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन में बुधवार को अग्नि दुर्घटना होते-होते बची। ट्रेन जब ट्रैक पर दौड़ रही थी, तो अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। इंजन से धुआं उठता देख यात्रियों में भी हड़कंप मच गया और कई यात्री बोगी से नीचे उतरने लगे।

Trending Videos

 

ट्रेन अरण्याखेड़ी स्टेशन पहुंची, जहां तकनीकी कर्मचारियों ने जांच की। इसके बाद ट्रेन को इंदौर के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन स्टेशन पर लगभग 20 मिनट तक रुकी रही और इंदौर तय समय से आधे घंटे देरी से पहुंची। इस ट्रेन में कई कर्मचारी, छात्र और इंदौर के दफ्तरों में काम करने वाले लोग यात्रा करते हैं और हमेशा ट्रेन में भीड़ रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह ट्रेन सुबह 9 बजे महू से इंदौर के लिए रवाना हुई थी और अगले स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही इंजन से धुआं उठने लगा था। धुआं उठता देख कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर एक तरफ खड़े हो गए। कुछ यात्रियों ने इंजन से निकल रहे धुएं का वीडियो भी बनाया। इस बीच तकनीकी कर्मचारियों ने इंजन की जांच की। जांच में कुछ बड़ी वजह पता नहीं चली। जब इंजन चलने योग्य पाया गया, तब उसे फिर इंदौर के लिए रवाना किया गया। इस घटना के कारण ट्रेन आधे घंटे लेट हो गई और कई यात्रियों को अपने संस्थानों तक पहुंचने में देर हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed