फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's Rajendra Nagar police confirmed that Nana Patwari has been summoned for questioning in two hours.

Indore News: पुलिस ने दो घंटे बाद की पुष्टि, PCC चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना को पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 09 Jul 2026 09:24 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 09:24 PM IST
सार

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नाना पटवारी और मानव गंगवानी के नाम सामने आने पर दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन
Indore's Rajendra Nagar police confirmed that Nana Patwari has been summoned for questioning in two hours.
राजेंद्र नगर थाने का मामला

विस्तार

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बिजलपुर निवासी नाना पटवारी और मानव गंगवानी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इरफान और राजू भाई नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे यह ब्राउन शुगर बिजलपुर निवासी नाना पटवारी और मानव गंगवानी को देने जा रहे थे। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए राजेंद्र नगर थाने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना हिरासत में; ड्रग्स मामले में हुई कार्रवाई

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ में नाना पटवारी और मानव गंगवानी के नाम सामने आए हैं। इसी आधार पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।


इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से अधिवक्ता जय हार्डिया भी राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केवल इतना बताया है कि नाना पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि, किस मामले में पूछताछ की जा रही है, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस ने साझा नहीं की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नाना पटवारी या अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई की जाएगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed