फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   State Congress President Jitu Patwari's brother Nana continues his arrogance

Indore News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना ने दिखाई अकड़, थाने में पुलिसकर्मी को कहा-छोड़ रे

Thu, 09 Jul 2026 10:38 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 10:38 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दो आरोपियों की निशानदेही पर जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और मानव मंगवानी से पूछताछ की। जीतू पटवारी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। पुलिस जांच जारी है और फिलहाल नाना पटवारी के खिलाफ किसी वैधानिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
State Congress President Jitu Patwari's brother Nana continues his arrogance
नाना पटवारी

विस्तार

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उनके सहयोगी मानव मंगवानी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। नाना पटवारी को जब राजेंद्र नगर पुलिस एसीपी कार्यालय लेकर पहुंची, तब पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर अंदर ले जा रहे थे। इस दौरान नाना पटवारी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा, "छोड़ रे।" इसके बाद पुलिस उन्हें एसीपी कार्यालय के एक कमरे में ले गई, जहां डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन




पुलिस ने इससे पहले ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में इरफान उर्फ गोलू और रोनी उर्फ संजय कौशल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने दावा किया कि वे बरामद ब्राउन शुगर की डिलीवरी नाना पटवारी और मानव मंगवानी को देने आए थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाना पटवारी और मानव मंगवानी को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों के गिरफ्तार आरोपियों से क्या संबंध हैं, वे एक-दूसरे को कब से जानते हैं और कथित तौर पर उनका इस मामले से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब तक नाना पटवारी और मानव मंगवानी के खिलाफ किसी वैधानिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई और तथ्यों की जानकारी सार्वजनिक करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना हिरासत में; ड्रग्स मामले में हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने बताया बदले की कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाई नाना पटवारी की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें कहा कि इंदौर पुलिस ने बिना सूचना दिए मेरे भाई को हिरासत में लेकर यह संदेश दिया है कि अब भाजपा बदला ले रही है। रंजिश इस बात की है कि जो भी सत्ता और मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए कानून का भी सहारा लिया जाएगा। मैं जानता था कि सरकार निजी दुर्भावना के चलते मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ झूठी कानूनी कार्रवाई जरूर करेगी।

पूर्व में भी हो चुकी है नाना पटवारी की गिरफ्तारी
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंदौर पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। उस समय उनकी गिरफ्तारी सात साल पुराने एक मामले में हुई थी, जिसमें वे फरार चल रहे थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इसके अलावा, पिछले वर्ष तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता का आरोप था कि उनकी जमीन पर धोखे से नाना पटवारी ने कब्जा कर लिया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed