फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore News: Moldy *laddus* distributed to schoolchildren in a village near Indore; Food Department raids the s

Indore News: इंदौर के समीप एक गांव में स्कूली बच्चों को बांटे फफूंद लगे लड्डू, खाद्य विभाग ने दुकान पर छापा मा

Sun, 16 Aug 2026 10:56 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 16 Aug 2026 10:56 AM IST
सार

इंदौर के खुड़ैल के सोन गुराड़िया गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों को बांटे गए लड्डुओं में फफूंद मिलने से हड़कंप मच गया। बदबूदार लड्डुओं की शिकायत के बाद ग्रामीणों ने वितरण रुकवाया। दो बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत भी की।

विज्ञापन
ndore News: Moldy *laddus* distributed to schoolchildren in a village near Indore; Food Department raids the s
फफूंद लगे लड्डू मिलने पर दुकान की सील - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के समीप खुड़ैल के सोन गुराड़िया गांव में स्कूली बच्चों को फफूंद लगे लड्डू बांटने का मामला सामने आया है। बच्चे स्वतंत्रता दिवस पर हुए आयोजनों में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बच्चों को लड्डू के पैकेट दिए गए, लेकिन उनमें से बदबू आ रही थी। कुछ लड्डुओं पर फफूंद भी लगी थी। बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल स्टाफ से की।

विज्ञापन

 

स्कूल प्रबंधन ने पहले मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे और कार्यक्रम के दौरान चल रहा लड्डू वितरण रुकवाया। इसके बाद अफसरों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

 

स्कूल में बांटने के लिए इंदौर के खजराना क्षेत्र की एक दुकान से 40 किलो लड्डू मंगाए गए थे। इस बीच, जिन बच्चों ने लड्डू खा लिए थे, उनमें से दो ने पेट दर्द की शिकायत की।खराब लड्डू बांटे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्र के तहसीलदार से की। इसके बाद इंदौर से खाद्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और लड्डू जब्त किए। मौके पर मिले लड्डुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अफसरों ने कहा कि लड्डुओं में बदबू आ रही थी। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

अफसरों को सरपंच ने बताया कि पंचायत ने इंदौर के खजराना क्षेत्र के एक दुकानदार से स्कूल में बांटने के लिए 40 किलो लड्डू खरीदे थे। इसका पूरा भुगतान भी कर दिया गया था।इसके बाद खाद्य विभाग की दूसरी टीम खजराना स्थित दुकान पर पहुंची और उस कारखाने का भी निरीक्षण किया, जहां लड्डू बनाए गए थे। वहां टीम को गंदगी मिली। मौके पर मिले लड्डुओं के सैंपल भी अधिकारियों ने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed