फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore News: Work on the elevated corridor in Indore has not yet begun, but traffic has been halted by the inst

Indore News: इंदौर में एलिवेटेड काॅरिडोर का काम शुरू नहीं, बैरिकेड लगाकर रोक दिया ट्रैफिक

Sat, 15 Aug 2026 08:31 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 15 Aug 2026 08:31 AM IST
सार

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का काम दो माह बाद भी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन ठेकेदार एजेंसी ने पहले ही सड़क के दोनों ओर टीन के बैरिकेड लगा दिए हैं। इससे एलआईजी से पलासिया चौराहे के बीच सुबह-शाम यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है और रोज जाम की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन
ndore News: Work on the elevated corridor in Indore has not yet begun, but traffic has been halted by the inst
इंदौर में एलिवेटेड काॅरिडोर का काम शुरू नहीं - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में छह किलोमीटर लंबाई के एलिवेटेड कॉरिडोर का काम दो माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन ठेकेदार एजेंसी ने दोनों तरफ टीन के बैरिकेड लगा दिए हैं। इन्हें भी सड़क के उस हिस्से में लगाया गया है, जहां सबसे ज्यादा यातायात बाधित होता है।

विज्ञापन

 

बैरिकेड लगाने के कारण रोज एलआईजी से पलासिया चौराहे के बीच सुबह और शाम के समय यातायात बाधित हो रहा है। रोज आ रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने निर्माण एजेंसी को बैरिकेड हटाने के लिए कहा है, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।

विज्ञापन



एलआईजी से व्हाइट चर्च चौराहा तक 300 करोड़ रुपये की लागत से इस कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। फिलहाल एलआईजी वाले हिस्से में मिट्टी परीक्षण के लिए क्रेन खड़ी की गई है, बाकी कहीं भी कॉरिडोर का काम नहीं चल रहा है। दरअसल, इस कॉरिडोर को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी है और उसकी उपयोगिता पर सवाल उठाए गए हैं। इसे देखते हुए निर्माण एजेंसी भी जल्दी काम शुरू करने में ज्यादा रुचि नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीआरटीएस तोड़ा, कॉरिडोर के लिए

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंद्रह साल पहले बीआरटीएस बनाया गया था। इस पर तब ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन कॉरिडोर के निर्माण के लिए बीआरटीएस तोड़ दिया गया। उसके स्थान पर एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट मंजूर किया गया था। तीन साल पहले भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार इंदौर आए थे। तब राजवाड़ा पर इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया गया था, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।


 

इस कॉरिडोर पर लंबी दूरी के ट्रैफिक के लिए सर्वे कराया गया था। इसमें पाया गया था कि आठ प्रतिशत ट्रैफिक के लिए यह कॉरिडोर एक छोर से दूसरे छोर तक उपयोगी है। बाद में इस प्रोजेक्ट में बदलाव कर तीन भुजाएं भी तीन चौराहों पर उतारी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed