{"_id":"63d2865fe3063f26c107dfca","slug":"pathan-film-controversy-hindu-muslim-fir-issue-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathan Controversy: पठान फिल्म का विरोध करने पर इंदौर में पुलिस ने दर्ज किए झूठे केस : विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathan Controversy: पठान फिल्म का विरोध करने पर इंदौर में पुलिस ने दर्ज किए झूठे केस : विहिप
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 26 Jan 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में फिल्म पठान पर हुए विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रान्त के प्रांतमंत्री सोहन विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलिस ने झठे केस दर्ज किए
इंदौर में फिल्म पठान पर विवाद
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में पठान फिल्म पर हुए बुधवार को हुए विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत ने पुलिस द्वारा हिंदुओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि पठान फिल्म पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने फिल्म का विरोध कर रहे हिंदुओं पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
लव जिहाद के खिलाफ मोर्चा खोलने की सजा मिली
विहिप नेता विश्वकर्मा ने कहा कि इंदौर के थाना छत्रीपुरा में साजिश के तहत असत्य आधारों पर और वीडियो को तोड़मरोड़ कर हिन्दुओं के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें सन्नी, भारत पिता किशन, राकेश पिता कन्हैयालाल, विकास एवं तन्नु शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसमें तनु शर्मा ने किसी भी प्रकार के धार्मिक भावना भड़काने वाले नारे नहीं लगाए। तनु शर्मा को साजिश के तहत आरोपी बनाया गया है। तनु शर्मा पिछले कुछ माह से लव जिहाद को लेकर सक्रिय है। साथ ही तनु शर्मा एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा कुछ माह पूर्व चंदन नगर क्षेत्र के एयरपोर्ट से लगी एक जमीन के मामले में कुख्यात भू माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलकर पुलिस प्रशासन में उस पर कार्रवाई के लिए शिकायत की थी। इसके बाद उक्त भू माफिया के खिलाफ प्रशासन सख्त भी हुआ था। इसी मामले व लव जिहाद से जुड़ी कार्रवाई को जमीनी रूप से सफल होते हुए देखकर भूमाफिया व उसके साथियों द्वारा भ्रामक वीडियो व संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि 25 तारीख को प्रकाश पिता भागीरथ के घर में घुसकर एजाज एवं उनके साथियों ने तोडफोड़ कर मारपीट की। इसकी रिपोर्ट प्रकाश द्वारा थाना चंदन नगर में दर्ज करवाई गई, मगर पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया, जिस कारण से आसपास के हिंदू घरों में दहशत का माहौल है।
सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां
विहिप नेता ने बताया कि सोशल मीडिया पर हिंदुओं को धमकियां मिल रही हैं। इसे तुरंत बंद कराना चाहिए। जो लोग धमकियों का माहौल सोशल मीडिया पर बना रहे हैं, उन पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बड़ी घटना हो सकती है, जिसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।