फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What’s happening in Indore today: The Bhagwat Katha will conclude, and a literature festival will begin.

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- भागवत कथा का होगा समापन, साहित्य महोत्सव की शुरुआत

Thu, 29 Oct 2026 08:02 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 29 Oct 2026 08:02 AM IST
सार

इंदौर में गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजन होंगे। ज्यादातर आयोजन सामाजिक व धार्मिक हैं। इंदौर में साहित्य महोत्सव गुरुवार से शुरू हो रहा है। दशहरा मैदान में वंदे मातरम् प्रदर्शनी भी लगी है।

विज्ञापन
What’s happening in Indore today: The Bhagwat Katha will conclude, and a literature festival will begin.
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amar ujala

विस्तार

- तीन दिवसीय वाणी साहित्यिक आयोजन गुरुवार से शुरू होगा। शशि थरूर सहित 40 से अधिक वक्ता आएंगे। साहित्यिक विमर्श और पुस्तक विमोचन होंगे।

विज्ञापन

 

- दशहरा मैदान पर वंदे मातरम् महोत्सव के तहत शाम चार बजे के बाद शिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश के कई राज्यों के शिल्प कलाकारों से भी यहां मुलाकात हो सकती है।
 

- समाजसेवी अंचल सिलावट स्मृति खेल सम्मान गुरुवार को आयोजित किया गया है। रेसीडेंसी क्षेत्र में शाम को 25 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा हॉकी स्टिक भी दी जाएगी।

विज्ञापन

- होटल वाटरलिली में करवा चौथ कार्निवल का आयोजन है, जिसमें करवा चौथ पूजा के अलावा कई खेल गतिविधियां भी होंगी।
 

- श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। इसमें 21 विद्वान पुरुष सूक्त और श्री सूक्त की आहुतियां दे रहे हैं। यह सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- स्टार चौराहा पर इंद्रेश उपाध्याय की कथा बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। गुरुवार को कथा का अंतिम दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed