फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Initiative of the youth of Narmadapuram: Hundreds of sakors tied on trees to quench the thirst of birds, also make arrangements for food

नर्मदापुरम के युवाओं की पहल: पक्षियों की प्यास बुझाने पेड़ों पर बांधे सैकड़ों सकोरे, खाने की भी करते हैं व्यवस्था

Thu, 24 Mar 2022 02:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 02:05 PM IST
सार

नर्मदापुरम के कुछ युवा गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पहल कर रहे हैं। ये युवाओं की टोली शहरभर के पेड़ों पर सकोरे बांध रहे हैं और उनमें पानी भर रहे हैं। दाने-पानी का खर्च भी युवा मिलकर वहन कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Initiative of the youth of Narmadapuram: Hundreds of sakors tied on trees to quench the thirst of birds, also make arrangements for food
पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए युवा आगे आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों नर्मदापुरम में जमकर गर्मी पड़ रही है। बुधवार को 41 डिग्री पर तापमान था। ऐसे में पक्षियों की पानी की कमी से मौत न हो, उसके लिए शहर के युवाओं ने पहल की है। ऐसे ही प्रयास में लगे युवा राकेश रघुवंशी ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को भी पानी की बेहद जरूरत होती है। हमारे साथियों ने मिलकर इस पर विचार किया गया और सड़क किनारे लगे पेड़ों पर सकोरे (पक्षियों के लिए पानी से भरा कटोरा) लगाए हैं। प्लास्टिक के बाउल नुमा इन सकोरों में रस्सी बांधकर पेड़ों पर लटकाया जा रहा है। इनमें पक्षियों के लिए पानी और दाना डाला जाता है। यहां पक्षी झुंड बनाकर आते हैं और सकोर के ऊपर बैठकर दाना पानी लेते हैं। राकेश ने बताया कि यूं तो लोग घरों में सकोरे रखकर पक्षियों के पानी की व्यवस्था करते हैं, लेकिन यह बहुत कम संख्या में होती है। यह मुहिम जून तक चलाएंगे। 
विज्ञापन


दोपहर में जहां लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर-एसी के पास पहुंच जाते हैं। वहीं युवाओं की यह टोली बोतलों में पानी लेकर सड़कों पर निकल जाती है। बोतलों के पानी से पेड़ों पर बांधे गए सकोरे भरे जाते हैं। सकोरों में दाना भी डाला जाता है। राकेश ने बताया कि सकोरों में पानी भरने के लिए हमारी टोली के सदस्यों के अलावा लोग भी जिम्मेदारी ले रहे हैं। बाजार में लगे सकोरों में निरंतर पानी भरने दाना रखने के लिए आसपास के दुकानदार भी आगे आए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed