बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   2200 crore rupees will change the face of the city

Jabalpur News: 21 अरब से बदलेगी जबलपुर शहर की तस्वीर, नगर निगम के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर नगर निगम ने 2026-27 के लिए 21.66 अरब रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इसे शहर को महानगर बनाने का रोडमैप बताया। बजट में सीवर, जल, सड़क, आवास, बाढ़ नियंत्रण और अर्बन चैलेंज फंड के बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

2200 crore rupees will change the face of the city
जबलपुर नगर निगम का बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जबलपुर नगर निगम के इतिहास का सबसे बड़ा 21 अरब 66 करोड़ 27 लाख 7 हजार 820 रूपये का बजट सोमवार को पेश किया गया। यह पेश करते हुए महापौर जगत जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में 2600 करोड़ के कार्य किए गए हैं और डेढ़ वर्ष में 3000 करोड़ के कार्याें का भूमिपूजन किया जाएगा।
Trending Videos


महानगर बनाने का रोडमैप
इस अवसर पर अन्नू ने कहा कि यह बजट में शहर को महानगर बनाने का रोडमैप है। बजट आय-व्यय का दस्तावेज नहीं बल्कि शहर के भविष्य का रोडमैप है। हमारा लक्ष्य केवल बजट को खर्च करना नहीं बल्कि शहर को आत्मनिर्भर बनाना है। बजट में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाए शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने साढ़े तीन साल में किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं लिया, जो नगर निगम की आर्थिक सुदृढता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धार नपा में चार अरब का बजट पेश, 65 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, खेल प्रतिभाओं के लिए बनेगा स्टेडियम

अर्बन चैलेंज फंड से होंगे 1147 करोड़ के कार्य
उन्होंने बताया कि अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत 1147 करोड़ का प्रस्ताव शासन के पास प्रेषित किया गया है। इसके अंतर्गत 211 करोड़ से रानीताल तालाब के फ्रंट का विकास एवं झुग्गियों का पुनर्वास, 183 करोड़ से झुग्गियों का पुनर्वास एवं अफोर्डेवल हाउसिंग पर काम किया जाएगा। 28 करोड़ से तालाबों के फ्रंट का विकास एवं सिटी पार्क का निर्माण, 15 करोड़ से माढ़ोताल तालाब का जीर्णाेंद्धार, 47 करोड़ से गोकलपुर तालाब का विकास, 181 करोड़ से चंडालभाटा झुग्गी बस्ती का विकास, 5 करोड़ से गांधी स्मारक पार्क का विकास, 246 करोड़ से कम उपयोग होने वाली सार्वजनिक सम्पत्तियों का मुद्रीकरण किया जाएगा। 45 करोड़ से वाटर सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा और 397 करोड़ से सीवर नेटवर्क का विकास किया जाएगा। 

222 करोड़ से होगा बाढ़ नियंत्रण एवं वाटर हार्वेस्टिंग 
महापौर ने बताया कि 222 करोड़ की राशि से शहर में कई प्रकार के काम किए जाएंगे, इसमें 100 करोड़ से नालों का निर्माण एवं सुधार कार्य, 42.57 करोड़ से तालाबों का जीर्णाेंद्धार, 20 करोड़ से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य, 25 करोड़ से वर्षा जल को रोकने के लिए सिस्टम विकसित किया जाएगा, 4 करोड़ से मोबाइल पंपिंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी, 3.63 करोड़ से शहर में फ्लड अर्ली वार्निंग सिस्टम, फ्लड मैनेजमेंट प्लांट, जल प्लावन से निपटने सेल का गठन और सफाई मित्रों एवं टेक्नीकल स्टॉफ को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

इन प्रोजेक्ट में होगा कार्य
  • अर्बन चैलेंज फंड के तहत विकास कार्य- 1147 करोड़
  • सीवर कार्य- 755 करोड़
  • री-डेन्सीफिकेशन- 500 करोड़
  • सड़क, नाली एवं अन्य कार्य- 250 करोड़
  • जबलपुर शहर में बाढ़ नियंत्रण- 222 करोड़
  • सिटीज 2.0- 200 करोड़

इन प्रोजेक्ट में कार्य है जारी
  • जल कार्य- 40 करोड़
  • उद्यान कार्य - 100 करोड़
  • प्रकाश कार्य - 20 करोड़
  • सड़क नाले नालिया - 650 करोड़

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed