{"_id":"685692fb1ca6bdc3270881cd","slug":"crores-of-rupees-fraud-in-the-name-of-farm-land-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3083801-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: खेती की जमीन के नाम पर करोडों की ठगी, पुलिस ने आरोपी बिल्डर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: खेती की जमीन के नाम पर करोडों की ठगी, पुलिस ने आरोपी बिल्डर को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
फार्म लैंड के निवेशकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर जिले के फार्मलैंड के नाम पर एक बिल्डर द्वारा लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक 25 लोगों ने फार्मलैंड के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है।
Trending Videos
बरगी पुलिस के अनुसार, संजीवनी नगर स्थित सतपुड़ा एवेन्यू निवासी नीरज ललित प्रताप सिंह, जो मूलतः रीवा जिले का निवासी है, बिल्डर का कार्य करता है। उसने ग्राम जोगीढाना और हर्रई में फार्मलैंड बताकर लोगों को निवेश के लिए आमंत्रित किया था। इसके लिए उसने ब्रोशर और पंपलेट भी छपवाए थे। बिल्डर की ओर से ग्राहकों को यह प्रलोभन दिया गया था कि निवेश करने पर उनकी रकम शीघ्र ही दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें
बिल्डर के झांसे में आकर 25 से अधिक लोगों ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि निवेश कर दी। लेकिन राशि लेने के बावजूद बिल्डर ने कई निवेशकों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। कुछ लोगों के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति की रजिस्ट्री कर दी गई, जिसके कारण राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा, बिल्डर ने शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण कर उसे खुर्द-बुर्द कर दिया।
निवेशकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस को आशंका है कि बिल्डर ने और भी लोगों के साथ इसी तरह की ठगी की है, जिसकी जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X