सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Woman bank employee loses Rs 6.15 lakh in online fraud.

Jabalpur News: महिला बैंक कर्मी हुई ऑन लाइन ठगी का शिकार, मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 6.15 लाख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक महिला बैंक कर्मी का मोबाइल हैक कर बिना ओटीपी लिए दो खातों से 6.15 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur News: Woman bank employee loses Rs 6.15 lakh in online fraud.
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बैंक कर्मी ग्राहकों को ऑनलाइन ठगी से बचने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश और सलाह देते हैं। ऑनलाइन जालसाजी करने वाले ने एक महिला बैंक कर्मी को शिकार बनाते हुए उसके दो बैंक खाते से 6 लाख 15 हजार रुपये पार कर दिये। आरोपियों ने महिला बैंक कर्मी का मोबाइल हैक कर घटना को अंजाम दिया। महिला कर्मी के द्वारा जालसाजों को कोई ओटीपी नम्बर भी नहीं दिया गया था।
Trending Videos


संजीवनी नगर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखा विक्रम उम्र 40 वर्ष निवासी राजुल सिटी गंगा नगर स्टेट बैंक शाखा विजय नगर में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 31 जनवरी को मोबाइल के मैसेज चेक किए तो मैसेज बॉक्स में बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन के ओटीपी थे। बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन 29 व 30 जनवरी के बीच हुई थे। उसके एचडीएफसी बैंक अकाउंट से 5 लाख 63 हजार 676 रुपये तथा एसबीआई बैंक अकाउंट से 52 हजार 279 रुपये का अनाधिकृत रूप से लेन देन हुआ था। उसके द्वारा किसी भी प्रकार की ओटीपी नहीं दी गयी। किसी अज्ञात ने उसके मोबाइल को हैक करके उसके दोनों खाते से कुल 6 लाख 15 हजार 955 रुपये की जालसाजी की है। पुलिस ने महिला बैंक कर्मी की रिपोर्ट पर धारा 6 6डी. आईटी एक्ट, 318(4)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस के द्वारा जिन बैंक खातों में रकम का लेन-देन हुआ है उनके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed