{"_id":"6987ef6fe7c7bf341808c5fa","slug":"mp-weather-today-intense-cold-returns-to-madhya-pradesh-mercury-drops-to-3-5-degrees-in-katni-and-nights-ar-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी, कटनी में 3.5 डिग्री पारा, 13 शहरों में रातें ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी, कटनी में 3.5 डिग्री पारा, 13 शहरों में रातें ठंडी
Sun, 08 Feb 2026 07:36 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:36 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में दो हफ्ते बाद कड़ाके की ठंड लौट आई है। कटनी, शहडोल और उमरिया सबसे ठंडे जिले रहे, जहां कटनी के करौंदी में तापमान 3.5 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश के 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी रातें ठंडी रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। करीब दो हफ्ते बाद रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ठंड सबसे ज्यादा असर दिखा रही है। कटनी, शहडोल और उमरिया इस समय प्रदेश के सबसे ठंडे जिले बने हुए हैं। कटनी के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।बीते तीन दिनों से रातें लगातार ज्यादा ठंडी हो रही हैं। बड़े शहरों में भी सर्दी का असर साफ नजर आने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 9 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर मध्य प्रदेश में 12 फरवरी के बाद देखने को मिल सकता है। तब मावठे की स्थिति बन सकती है। फिलहाल अगले पांच दिन तक प्रदेश में बारिश या ओलावृष्टि के आसार नहीं हैं।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। जबलपुर में पारा 10.8 डिग्री तक लुढ़का, वहीं उज्जैन में रात का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश के अन्य ठंडे इलाकों की बात करें तो शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.9 डिग्री रहा, उमरिया में 7 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री और नौगांव में 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सतना में पारा 8.9 डिग्री, राजगढ़ और शिवपुरी में 9 डिग्री, पचमढ़ी में 9.4 डिग्री, जबकि दमोह और मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।
दो दिन और सताएगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ी ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का
सुबह-शाम ज्यादा ठिठुरन
रविवार सुबह ग्वालियर-चंबल अंचल में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि अभी बारिश या घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है। दिन में धूप तेज रहेगी, लेकिन भोपाल, सीहोर, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना समेत कई जिलों में ठंडी हवाएं चलेंगी। देर रात और तड़के सुबह ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।
यह भी पढ़ें-भोपाल में Ola-Uber-Rapido ठप, 2 घंटे की हड़ताल से जताया विरोध, ड्राइवरों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
आगे कैसा रहेगा मौसम
9 फरवरी: हल्का कोहरा छा सकता है, बारिश का कोई अलर्ट नहीं, लेकिन ठंड बनी रहेगी।
10 फरवरी: कुछ जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, बारिश की संभावना नहीं।