सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   FIR will be lodged against the driver and crew members on Thursday in the cruise accident

बरगी क्रूज हादसा: कल दर्ज होगी चालक व क्रू सदस्यों पर एफआईआर, कोर्ट ने दिए थे आदेश; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि न्यायालय का आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश के पालन में प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

FIR will be lodged against the driver and crew members on Thursday in the cruise accident
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर बरगी क्रूज हादसे को संज्ञान में लेते हुए जिला न्यायालय ने चालक सहित अन्य संबंधित सदस्यों के खिलाफ बरगी थाना प्रभारी को दो दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय का आदेश संबंधित अधिकारियों तक पहुंच चुका है और संभावना है कि गुरुवार तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

Trending Videos

गौरतलब है कि जेएमएफसी डी.पी. सूत्रकार ने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार चालक ने लापरवाहीपूर्वक क्रूज का संचालन किया, जिसके चलते क्रूज डूब गया और कई लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने यह भी उल्लेख किया कि चालक, जो क्रूज संचालन से भली-भांति परिचित था, हादसे के दौरान यात्रियों को डूबता छोड़कर स्वयं सुरक्षित निकल गया और उन्हें बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 एवं धारा 110 के अंतर्गत दंडनीय प्रतीत होता है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसे मामलों में समय पर एफआईआर दर्ज कर जांच नहीं की गई, तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है और जिम्मेदार लोग बच निकलेंगे।


पढ़ें:  8वीं पास हेल्पर को बना दिया था पायलट, बाद में दिलवाया सर्टिफिकेट; बाकी जगह नेवी के रिटायर्ड अफसर

उच्च स्तरीय जांच समिति जल्द शुरू करेगी जांच
घटना के अगले दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने मामले की जांच के लिए सचिव, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा संभागायुक्त जबलपुर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। यह समिति हादसे के तीन प्रमुख बिंदुओं पर जांच करेगी और संभावना है कि गुरुवार या शुक्रवार से जांच कार्य प्रारंभ कर देगी।

विवेचना जारी, जल्द होगी एफआईआर
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि न्यायालय का आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश के पालन में प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed