सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Husband commits suicide after wife has illicit relations with other men

Jabalpur News: पत्नी के अन्य पुरुषों से अनैतिक संबंध के शक में पति ने लगाई फांसी, बार-बार समझाकर हारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर के रामपुर चौकी क्षेत्र में युवक दीपक वर्मा ने कथित वैवाहिक विवाद से परेशान होकर फांसी लगाई। परिजनों के बयान व व्हाट्सएप चैट के आधार पर पुलिस ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी शेष, जांच जारी है। 

Husband commits suicide after wife has illicit relations with other men
खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत युवक ने पत्नी के अन्य पुरुषों से अनैतिक संबंध होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के अनुसार दीपक वर्मा ने गत 7 जनवरी 2026 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों के कथन लिए। इसमें उन्होंने बताया कि मृतक दीपक वर्मा की पत्नी विवाहित होने के पश्चात भी अन्य पुरुष से अनैतिक संबंध रखती थी। पति के द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद भी पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। पति द्वारा उसे मना करने पर दोनों के बीच वाद विवाद होता था। जिस कारण दीपक वर्मा का पिछले करीब एक वर्ष से मानसिक रूप से प्रताड़ित था। पत्नी उससे कहती थी कि तुम्हे जो करना है करो, जाकर मर जाओ। पत्नी द्वारा मरने के लिए दुष्प्रेरित करने पर दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लेखाधिकारी महेंद्र सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निर्माण कार्य से जुड़ा है मामला

दीपक ने मृत्यु पूर्व व्हाट्स एप चैट में लिखा था कि मुझे तुम्हारी वजह से मरना पड़ा, लेकिन मैं तुम्हारा नाम लिख कर नहीं जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed