फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   jabalpur bada fuhara five storey building collapse old building falls building accident madhya pradesh news

MP: जबलपुर में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, बाजार बंद होने से टला बड़ा हादसा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Wed, 08 Jul 2026 10:43 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 10:43 AM IST
सार

जबलपुर के बड़ा फुहारा क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 40 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि बाजार बंद होने के कारण इमारत में कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
jabalpur bada fuhara five storey building collapse old building falls building accident madhya pradesh news
जबलपुर के बड़ा फुहारा में इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में मंगलवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर के व्यस्त बड़ा फुहारा क्षेत्र में स्थित करीब चार दशक पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण इमारत के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि इमारत गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के अनुसार, बड़ा फुहारा क्षेत्र में राजा जैन की पांच मंजिला इमारत स्थित है। इमारत के निचले हिस्से में दुकान संचालित होती थी, जबकि ऊपर के हिस्से का उपयोग गोदाम के रूप में किया जाता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि बाजार बंद होने के कारण दुकान बंद थी और घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


तेज धमाके से दहशत, मौके पर उमड़ी भीड़
इमारत गिरते ही तेज धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, चार साल की बाध्यता खत्म


ठेले बचे, कुछ दुकानदारों का सामान क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय सड़क किनारे सब्जी, फल और अन्य सामान के कई ठेले लगे हुए थे। सौभाग्य से इमारत का मलबा उन पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि मलबा गिरने से आसपास की कुछ दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

मलबा हटाने का काम जारी, जांच शुरू
घटना के बाद प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर फैला मलबा हटाया जा रहा था। प्रशासन ने इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास की इमारतों की भी सुरक्षा जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed