{"_id":"633873321de03c3f8f749c01","slug":"jabalpur-three-government-employees-got-disproportionate-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तीन सरकारी कर्मचारियों के पास मिली आय से अधिक संपत्ति, ईओडब्ल्यू ने पांच जगह दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तीन सरकारी कर्मचारियों के पास मिली आय से अधिक संपत्ति, ईओडब्ल्यू ने पांच जगह दी दबिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के तीन शासकीय कर्मचारियों के पांच ठिकानों पर ईओडब्ल्यू टीम ने दबिश दी है। तीनों कर्मचारियों के पास आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी के बाद कार्रवाई की गई है।

EOW
विस्तार
जबलपुर व सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने तीन शासकीय कर्मचारियों के पांच ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान तीनों शासकीय कर्मचारियों के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू जबलपुर देवेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार निवाड़ी के जल संसाधन विभाग में पदस्थ टाइम कीपर कैलाश चन्द्र मिश्रा के घर में दबिश दी गई थी। दबिश के दौरान उनके पास से आय से लगभग 110 प्रतिशत अधिक व्यय एवं संपत्ति मिली। सर्च कार्यवाही में अभी तक आरोपी के यहां से नेहरू वार्ड पृथ्वीपुर सिमरा जेरोन मुख्य मार्ग पर मकान, कृषि भूमि 1.16 एकड़, कृषि भूमि 1 एकड़, कृषि भूमि 2.3 एकड़, एक जेसीबी, दो एक्सयूवी और तीन मोटर साइकिल की जानकारी मिली है।
मंडला के नैनपुर निवासी समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल के पास दबिश के दौरान आय से लगभग 600 प्रतिशत व्यय एवं संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू ने गणेश जायसवाल एवं इनकी पत्नी अनीता जायसवाल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सर्च कार्यवाही के दौरान आरोपी के यहां से वार्ड नं.-7 इटका, नैनपुर, मंडला में मकान एवं गोदाम क्षेत्रफल 1830 वर्गफीट वार्ड नं.-15 बड़ी खेरमाई के पीछे, निवारी, नैनपुर, मंडला में दुकान, मकान एवं वार्ड नं.-9 रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे, निवारी, नैनपुर, जिला मंडला में गोदाम, दो मंजिला मकान, दो फोर व्हीलर, दो टू व्हीलर की जानकारी सामने आई है।
नैनपुर मंडला निवासी समिति प्रबंधक राजू जायसवाल के पास दबिश के दौरान आय से लगभग 1100 प्रतिशत व्यय एवं संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू ने राजू जायसवाल एवं पत्नी संगीता जायसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सर्च के दौरान इटका, नैनपुर में दुकान एवं गोदाम, नैनपुर में मकान, निवारी, मंडला में दुकान एवं गोदाम, 6 जमीनों के दस्तावेज, 3 चार पहिया पिकअप वाहन तथा दो टू व्हीलर की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

Trending Videos