सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Passenger given samosas in exchange for watch at Jabalpur station, arrested by RPF

MP News: समोसे लगवाए हैं तो लेने पड़ेंगे, ट्रेन जाती रही मगर वेंडर ने नहीं छोड़ा कॉलर; उतरवा ली यात्री की घड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Oct 2025 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना पर लोगों में आक्रोश फैल गया। मामला गंभीर देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वेंडर को गिरफ्तार कर लिया और उसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबलपुर डीआरएम ने भी इस पर कार्रवाई की पुष्टि की।

MP News: Passenger given samosas in exchange for watch at Jabalpur station, arrested by RPF
यात्री से घड़ी उतरवाता वेंडर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी घटना देखने को मिली। यहां एक वेंडर की अजीब हरकत की वजह से उसको गिरफ्तार कर लिया गया। वेंडर की अजीबोगरीब हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। वेंडर ने एक यात्री से समोसे के बदले उसके हाथ की घड़ी उतरवा ली।

Trending Videos


घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री ट्रेन छूटने से पहले समोसे का ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश करता है, लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है। तभी ट्रेन चलने लगती है। ऐसे में यात्री बिना समोसे लिए जाने लगता है। तभी वेंडर ने उसका कॉलर पकड़ लेता है। इसके बाद यात्री अपनी कलाई की घड़ी उतारकर वेंडर को देता है इसके बाद वेंडर उसे समोसे पकड़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहले दिन आठ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चित्रकूट, आज CM मोहन करेंगे कामदगिरी की परिक्रमा

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वेंडर को हिरासत में ले लिया और उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

'एक्स' पर वीडियो के बारे में एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने कहा, "विक्रेता की पहचान कर ली गई है और उसे आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने हिरासत में ले लिया है। ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जा रही है।"


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed