{"_id":"6a2990bc971b27a2110519e2","slug":"kept-waiting-at-the-police-station-for-three-hours-death-occurred-due-to-the-lack-of-timely-medical-treatment-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4381452-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखे, उपचार नहीं मिलने पर हुई मौत; थाने में पत्नी से साफ करवाई खून की उल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखे, उपचार नहीं मिलने पर हुई मौत; थाने में पत्नी से साफ करवाई खून की उल्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में हमले में घायल 30 वर्षीय युवक उमेश उर्फ इंदर की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर हालत और खून की उल्टियां होने के बावजूद पुलिस ने उसे घंटों थाने में बैठाए रखा तथा उसकी पत्नी से उल्टी साफ करवाई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।
तीन घंटे तक थाने में बैठाये रखे,समय पर उपचार नहीं मिलने पर हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेलखेड़ा पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए भेजने की बजाय तीन घंटे थाने में बैठाए रखने के कारण समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गयी। युवक थाने के अंदर खून की उल्टी कर रहा था, इसके बावजूद भी पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। इतना ही नहीं पत्नी से उल्टी भी साफ करवाई। पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलखेडा थाने के सामने युवक की लाश रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के अनुसार बेलखेडा थानांतर्गत ग्राम पिपरिया कलां निवासी उमेश उर्फ इंदर उम्र 30 साल पर सोमवार की रात चार व्यक्तियों ने लाठी से हमला कर दिया था। युवक ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे मुलायजे के लिए भेजा था और चोट गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया था। घायल युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया था। युवक की उपचार के दौरान दरमियानी रात मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- भोपाल त्विषा मौत मामला: जेल में 'द प्रेग्नेंट किंग' पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग ने की मुलाकात
विज्ञापन
थाने में पत्नी से साफ करवाई खून की उल्टी
परिजनों के साथ ग्रामीणों ने घटना के विरोध में बुधवार दोपहर थाने के सामने युवक की लाश रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी वह खून की उल्टी कर रखा था। इसके बावजूद भी पुलिस ने उसे उपचार के लिए नहीं भेजते हुए थाने में बैठाए रखा। युवक द्वारा की गई उल्टी उसकी पत्नी से साफ करवाई गई। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गई।

कमेंट
कमेंट X