{"_id":"6a01f40162b052985d0df0f9","slug":"police-searching-for-dead-dogs-body-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4268705-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: मृत डॉग के शव की तलाश में जुटी पुलिस, जलने के कारण तीन दिन पहले हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: मृत डॉग के शव की तलाश में जुटी पुलिस, जलने के कारण तीन दिन पहले हुई थी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में जले हुए डॉग का शव मिलने के मामले में डॉग प्रेमियों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच शुरू कर कैंट बोर्ड से जानकारी मांगी है। शव मिलने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जलाकर मारने की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कैंट थानांतर्गत शुक्रवार को एक डॉग का शव जली हुई अवस्था में मिला था। डाॅग प्रेमियों का आरोप है कि शराबी व असामाजिक तत्वों ने डॉग को जलाकर उसकी हत्या की है। डाॅग प्रेमियों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए गत दिवस थाने में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मृतक डाॅग के शव के संबंध में जानकारी प्रदान करने कैंट पुलिस ने कैंट बोर्ड को पत्र लिखा है।
Trending Videos
कैंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटेल ने बताया कि शुक्रवार को यादगार चौक के समीप स्थित मैदान में कचरे के साथ एक डॉग का शव मिला था। डाॅग के शव को दूसरे दिन कैंट बोर्ड ने स्थल से हटा दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर डाॅग प्रेमियों ने गत दिवस थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत को जांच में लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक डाॅग की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सराफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार
मृतक डाॅग की जानकारी मिलने पर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। डाॅग की मौत जलाने के कारण हुई है तो एफआईआर दर्ज कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। मृतक डॉग का शव अभी तक नहीं मिल पाया है।
डाॅग प्रेमी दीपमाला,अजीत सिंह आनंद उर्फ मंगे सरदार, शरद सहित बडी संख्या में पहुंचकर कैंट थाने में विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि मूक प्राणी की हत्या करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उन्हें आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

कमेंट
कमेंट X