{"_id":"6a4d2bdc36e66689dc094d06","slug":"sub-engineer-nabbed-by-lokayukta-while-accepting-a-bribe-of-rs40000-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4477991-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पनागर नगर पालिका में रिश्वतखोरी का खुलासा: 40 हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सब इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पनागर नगर पालिका में रिश्वतखोरी का खुलासा: 40 हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सब इंजीनियर
Wed, 08 Jul 2026 10:16 AM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:16 AM IST
सार
जबलपुर के पनागर नगर पालिका कार्यालय में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंजीनियर शुभम जैन को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ठेकेदार की एफडी और बिल की शेष राशि जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
40 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सब इंजीनियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पनागर नगर पालिका के एक सब इंजीनियर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंजीनियर ठेकेदार की एफडी और बिल की शेष राशि जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपी को कार्यालय के भीतर ही रिश्वत लेते पकड़ लिया।
एफडी और बिल की राशि जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले के अनुसार, पनागर नगर पालिका में कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति का ठेका राजेंद्र सतनामी को मिला था। ठेका कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार को दो किस्तों में अधिकांश भुगतान किया जा चुका था। इसके बाद सुरक्षा राशि के रूप में जमा एफडी और बिल की बची हुई रकम जारी करने के एवज में नगर पालिका के सब इंजीनियर शुभम जैन ने ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी उसे लगातार कार्यालय के चक्कर लगवाता रहा।
शिकायत के बाद लोकायुक्त ने किया सत्यापन
परेशान होकर ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
40 हजार रुपये लेते ही दबिश, रंगेहाथ गिरफ्तार
योजना के तहत आरोपी सब इंजीनियर ने ठेकेदार को मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय बुलाया। तय योजना के अनुसार ठेकेदार 40 हजार रुपये लेकर पहुंचा। जैसे ही शुभम जैन ने रिश्वत की रकम लेकर अपने पास रखी, उसी समय पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने कार्यालय में दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्यालय में मचा हड़कंप
लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद पनागर नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर देर तक चर्चा होती रही। लोकायुक्त अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।