फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Submit details regarding the sale of horses brought from Hyderabad

Jabalpur News: हैदराबाद से लाए गए घोड़ों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, केयरटेकर को दिए निर्देश

Sat, 25 Jul 2026 08:31 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 08:31 AM IST
सार

हैदराबाद से जबलपुर लाए गए घोड़ों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने केयरटेकर को घोड़ों की बिक्री का पूरा ब्योरा पेश करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने फार्म हाउस के निरीक्षण में प्रक्रिया का पालन नहीं होने पर भी आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Submit details regarding the sale of horses brought from Hyderabad
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट।

विस्तार

हैदराबाद से जबलपुर लाए गए घोड़ों की मौत के मामले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका पर शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि तीन पशु चिकित्सकों और थाना प्रभारी ने फार्म हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वहां डेयरी का संचालन होना पाया गया।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी अनुपस्थिति में फार्म हाउस का निरीक्षण किए जाने पर आपत्ति जताई गई। उन्होंने न्यायालय को बताया कि फार्म हाउस के निरीक्षण के संबंध में उन्होंने पनागर थाना प्रभारी से संपर्क किया था। थाना प्रभारी ने बताया था कि उन्हें महाधिवक्ता कार्यालय से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके बावजूद उनकी अनुपस्थिति में फार्म हाउस का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई।

विज्ञापन

फिलीपींस सरकार ने केंद्र सरकार से शिकायत की थी
जबलपुर निवासी पशु प्रेमी सिमरन इस्सर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि हैदराबाद निवासी सुरेश पाल गुडू हॉर्स पावर लीग के सूत्रधार हैं। उन्होंने हैदराबाद रेस क्लब में दो घोड़ों की रेस आयोजित कर ट्रोपंग करेठस्ता नामक एप के माध्यम से फिलीपींस में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कर सट्टा लगवाया। इस संबंध में फिलीपींस सरकार ने केंद्र सरकार से शिकायत की थी, जिसके बाद इस गतिविधि को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश पाल गुडू के पास 150 से अधिक घोड़े थे
याचिका के अनुसार, सुरेश पाल गुडू के पास 150 से अधिक घोड़े थे। उन्होंने लगभग चार माह पहले कर्मचारियों का वेतन देना बंद कर दिया था। भोजन और देखभाल के अभाव में करीब 90 घोड़ों की मौत हो गई। आरोप है कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से 29 अप्रैल से 3 मई 2025 के बीच 57 घोड़ों को प्रशासन और पशु विभाग को सूचना दिए बिना जबलपुर लाकर पनागर के रैपुरा स्थित सचिन तिवारी के फार्म हाउस में रखा गया। वहां उचित देखभाल, भोजन और उपचार नहीं मिलने के कारण घोड़ों की लगातार मौत हो रही है।

पूर्व में केयरटेकर सचिन तिवारी ने हाईकोर्ट में प्रस्तुत हलफनामे में बताया था कि हैदराबाद से लाए गए 57 घोड़ों में से 19 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 22 घोड़े बेच दिए गए हैं और तीन नए घोड़े खरीदे गए हैं। वर्तमान में उसके पास 19 घोड़े हैं, जिनकी खुराक और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उसने दावा किया कि सभी घोड़े स्वस्थ हैं और उनकी देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: देवशयनी एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा श्री महाकाल, बेलपत्र और मखाने की माला से हुआ श्रृंगार

याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने याचिकाकर्ता को जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी के साथ फार्म हाउस का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। वहीं, केयरटेकर की ओर से यह भी बताया गया था कि उसने सभी घोड़े बेच दिए हैं।

याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केयरटेकर को निर्देश दिया कि वह यह जानकारी प्रस्तुत करे कि घोड़े किसे और कब बेचे गए। इस संबंध में संपूर्ण विवरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रायन डिसल्वा तथा अधिवक्ता सुमेश अवस्थी उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed