फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The Lokayukta caught a clerk red-handed while accepting a bribe from a subordinate employee

Jabalpur: भृत्य से 5 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, GPF राशि निकालने के बदले मांगे थे 8 हजार

Thu, 13 Aug 2026 10:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 10:34 PM IST
सार

मंडला के नारायणगंज बीईओ कार्यालय में लोकायुक्त ने सहायक ग्रेड-1 बाबू नोखेलाल बेलिया को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बाबू ने भृत्य से जीपीएफ की एक लाख रुपये राशि निकलवाने के बदले आठ हजार रुपये मांगे थे।

 

विज्ञापन
The Lokayukta caught a clerk red-handed while accepting a bribe from a subordinate employee
लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 बाबू को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू जीपीएफ की राशि निकलवाने के एवज में भृत्य से रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले के अनुसार, सिवनी माल कन्या आश्रम, विकासखंड नारायणगंज, जिला मंडला में भृत्य के पद पर पदस्थ दशरथ लाल बरमैया ने अपने जीपीएफ फंड से एक लाख रुपये निकालने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणगंज में आवेदन किया था। आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 नोखेलाल बेलिया, पिता स्वर्गीय राम सिंह बेलिया, उम्र 58 वर्ष से संपर्क किया।

विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी उसी कमरे में सो रही थीं, अचानक चली गोली; गढ़ी रियासत के वंशज की हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाबू ने जीपीएफ की राशि निकलवाने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में दोनों के बीच आठ हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद दशरथ लाल ने मामले की शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

गुरुवार को दशरथ लाल ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये बाबू को दिए। इसी दौरान पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर नोखेलाल बेलिया को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में निरीक्षक उमा कुशवाहा और अन्य टीम सदस्यों ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed