फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Young man and woman arrested for cannabis smuggling.

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में 11 किलो गांजा के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, 5.59 लाख का माल जब्त

Wed, 12 Aug 2026 10:31 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 10:31 PM IST
सार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर युवक-युवती को 11 किलो 184 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत 5.59 लाख रुपये है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young man and woman arrested for cannabis smuggling.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने बायपास स्थित नेचर ढाबा के पास दबिश देकर गांजा तस्करी में लिप्त एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले में पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और बरगी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नेचर ढाबा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही पिट्ठू बैग लेकर खड़े युवक और युवती भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: सतीश सनपाल की FIR रद्द करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने ठुकराईं, अब आगे क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवती ने अपना नाम संध्या सरोते (19) निवासी ग्राम विक्रमपुर रैयत, थाना शाहपुर, जिला डिंडौरी, वर्तमान पता गणेश मंदिर के पास, गोरखपुर तथा युवक ने अपना नाम हिमांशु बावरिया (22) निवासी जायसवाल मोहल्ला, गोरखपुर, वर्तमान पता सैनिक सोसायटी, शक्तिनगर, गढ़ा बताया।

दोनों के बैग की तलाशी लेने पर तीन-तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 11 किलो 184 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 59 हजार 200 रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed