फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two members of a Pardhi gang who committed fraud by luring victims with the promise of cheap gold

जबलपुर: सस्ते सोने के सिक्कों का लालच देकर ठगी, पारधी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2026 10:02 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 10:02 PM IST
सार

जबलपुर में सस्ते सोने के सिक्के देने का झांसा देकर ठगी करने वाले पारधी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पनागर पुलिस ने आरोपियों से दो लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
Two members of a Pardhi gang who committed fraud by luring victims with the promise of cheap gold
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सस्ते दाम पर पुराने सोने के सिक्के देने का लालच देकर ठगी करने वाले पारधी गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी के दो लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पनागर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी दूसरी वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी विश्वजीत भकत की अगस्त 2026 में झारखंड के देवघर में बाबा धाम कांवड़ यात्रा के दौरान रुद्राक्ष बेचने वाली एक महिला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद महिला के पति बंटी ने फोन कर कम कीमत पर पुराने सोने के सिक्के देने का लालच दिया।

विज्ञापन

आरोपियों ने शुरुआत में विश्वजीत को जांच के लिए 1.18 ग्राम का एक असली सोने का सिक्का दिया। इससे उनका भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने 50 से 60 सोने के सिक्के देने के नाम पर दो लाख 10 हजार रुपये मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

इसके लिए विश्वजीत 24 अक्टूबर को अपने ममेरे भाई के साथ जबलपुर पहुंचे। आरोपियों ने दोनों को पनागर क्षेत्र के कुशनेर अंडरब्रिज बायपास पर बुलाया था। वहां पीड़ितों ने सिक्कों की दोबारा जांच कराने की बात कही तो आरोपियों ने कथित तौर पर रुपयों से भरा बैग, मोबाइल और अन्य सामान जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पनागर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। तकनीकी और मैदानी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कृष्णा कुमार उर्फ बंटी पारधी और राजवीर पारधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़ी दूसरी वारदातों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed