सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   katni-news-cancer-patient-struggles-due-to-faulty-108-ambulance-family-alleges-health-department-negligence

Katni News: एंबुलेंस की बदहाली पर भड़के परिजन, कैंसर मरीज को लेकर जिला अस्पताल में किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कटनी जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब कैंसर पीड़ित मरीज को लेकर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन, लाइट और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं थीं।

katni-news-cancer-patient-struggles-due-to-faulty-108-ambulance-family-alleges-health-department-negligence
अस्पताल में पीड़ित की तस्वीर उपचार के दौरान की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के दावों पर सवाल उठाने वाली खबर कटनी से सामने आई है। जहां मरीज के परिजनों ने एबुलेंस की जर्जर हालत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि कैंसर पीड़ित मरीज संतोष जैन को उनके परिजन एंबुलेंस से उपचार के लिए जबलपुर ले जा रहे थे। तभी कटनी में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर जिला अस्पताल कटनी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर उनका गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा था।


रस्सी से बांधना पड़ा एंबुलेंस का दरवाजा
परिजनों का आरोप है कि जिस एंबुलेंस से मरीज को लाया जा रहा था, उसमें न तो ऑक्सीजन की व्यवस्था थी और न ही लाइट व पंखा चालू था। इतना ही नहीं, एंबुलेंस का पिछला दरवाजा भी खराब था, जिसे रस्सी से बांधकर चलाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही साफ नजर आ रही थी। साथ ही, उन्हें जबलपुर ले जाने के बजाय जिला अस्पताल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Katni News: पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर जुलूस निकालकर मंगवाई माफी

विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी शिवानी ने रखा अपना पक्ष
वहीं, 108 एंबुलेंस कर्मचारी शिवानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एंबुलेंस की खराब स्थिति को लेकर कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बावजूद वाहन की मरम्मत नहीं कराई गई। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे ये सवाल यूं ही अनुत्तरित रह जाएंगे।


इस मामले पर सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है इनकी जांच करेंगे और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed