{"_id":"6a7de0428fe868da1106ebe7","slug":"major-crackdown-on-paneer-in-bhopal-296-kg-seized-from-dairies-major-platforms-including-d-mart-under-scru-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में पनीर पर बड़ा शिकंजा: डेयरियों से 296 किलो पनीर जब्त, डी-मार्ट समेत बड़े प्लेटफॉर्म जांच के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में पनीर पर बड़ा शिकंजा: डेयरियों से 296 किलो पनीर जब्त, डी-मार्ट समेत बड़े प्लेटफॉर्म जांच के घेरे में
Thu, 13 Aug 2026 08:49 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:49 PM IST
सार
भोपाल में एनालॉग पनीर की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा जांच अभियान चलाया। कई डेयरियों से करीब 296 किलो पनीर जब्त कर नमूने जांच के लिए भेजे गए। डी-मार्ट रेडी समेत बड़े खुदरा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी पनीर की गुणवत्ता, लेबलिंग और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची खाद्यय विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनालॉग पनीर की आशंका के बीच भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर कारोबार पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीमों ने देर रात से सुबह तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों में छापामार जांच की। इस दौरान जैन डेयरी कोलार, न्यू कृष्णा डेयरी नादरा बस स्टैंड, नेशनल डेयरी और इंडिफ्रेस डेयरी लालघाटी से पनीर जब्त किया गया। श्याम डेयरी एंड स्वीट्स, कोलार रोड से भी पनीर जब्त किया गया। कुल मिलाकर अब तक करीब 296 किलो पनीर जब्त किया गया है।विभाग ने जब्त पनीर के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले जब्त पनीर को एनालॉग या मिलावटी घोषित नहीं किया गया है। अंतिम फैसला प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर ही होगा।
सुबह 4 बजे से शुरू हुई जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सुबह 4 बजे से रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड, आईएसबीटी समेत अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इसके अलावा डेयरियों में भी जांच की गई। जहां पनीर के स्वरूप और गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ, वहां नमूने लेने के साथ पनीर को नियमानुसार जब्त किया गया। पहली कार्रवाई में करीब 275 किलो पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.10 लाख रुपए बताई गई है, जब्त किया गया।इसके बाद इंडिफ्रेस डेयरी, लालघाटी से मीडियम फैट पनीर का नमूना लेकर 10 किलो पनीर जब्त किया गया। वहीं श्याम डेयरी एंड स्वीट्स, कोलार रोड से पनीर का नमूना लेकर 11 किलो पनीर जब्त किया गया।
डी-मार्ट रेडी में भी पहुंची टीम
अभियान सिर्फ स्थानीय डेयरियों तक सीमित नहीं रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एवेन्यू ई-कॉमर्स लिमिटेड के डी-मार्ट रेडी, डेटा कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठान की भी जांच की। यहां पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए हैं। अधिकारियों ने पनीर की लेबलिंग, पैकेजिंग, निर्माण, बिक्री और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-एमपी बोर्ड 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी,17 फरवरी से 12वीं 24 फरवरी से 10वीं की परीक्षा
ब्लिंकिट से फ्लिपकार्ट तक निगरानी
विभाग ने एनालॉग पनीर की बिक्री और आपूर्ति को लेकर संगठित खुदरा और ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी बढ़ा दी है। जांच अभियान में ब्लिंकिट, डी-मार्ट, फ्लिपकार्ट, रिलायंस मॉल सहित अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों और मंचों को भी निगरानी के दायरे में रखा गया है।
रिपोर्ट बताएगी असली पनीर या विकल्प
खाद्य विभाग के मुताबिक जांच का मुख्य बिंदु यह पता लगाना है कि बाजार में पनीर के नाम पर कहीं अन्य वसा या वनस्पति वसा आधारित वैकल्पिक उत्पाद तो नहीं बेचा जा रहा। यदि प्रयोगशाला जांच में नमूना निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता या पनीर के स्थान पर किसी अन्य उत्पाद के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-6 दिन से नर्सिंग छात्रों का आंदोलन: हर तरीके से विरोध के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, अब काउंसिल की निकाली अर्थी
उपभोक्ताओं को भी चेताया
विभाग ने लोगों से पनीर खरीदते समय पैकेट पर लिखे उत्पाद का नाम, सामग्री, निर्माण या पैकिंग की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से देखने की अपील की है। संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिलने पर इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को देने को कहा गया है। खाद्य विभाग का अभियान लगातार जारी रहने वाला है। आने वाले दिनों में डेयरियों के साथ बड़े खुदरा प्रतिष्ठानों और ऑनलाइन माध्यम से पनीर बेचने वालों की भी जांच और बढ़ सकती है।