सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Municipal Corporation will collect Rs 3.81 crore service tax from 56 departments.

MP: कटनी नगर निगम वित्तीय संकट में, निगमायुक्त ने जारी किए नोटिस; 56 सरकारी भवनों का जानें कितना है बकाया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

कटनी नगर निगम को शासकीय विभागों पर लंबित 3.81 करोड़ रुपए के सेवा कर बकाया के कारण वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। फंड की कमी के चलते सड़क, नालियों, स्ट्रीट लाइट और पार्कों की मरम्मत प्रभावित हो रही है।

Katni Municipal Corporation will collect Rs 3.81 crore service tax from 56 departments.
सरकारी विभागों के 3.81करोड़ का सेवा कर वसूली के लिए नगर निगम ने जारी किए नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की कटनी नगर निगम इन दिनों गहरे वित्तीय संकट से जूझ रही है। इसका मुख्य कारण शासकीय विभागों पर वर्षों से लंबित सेवा कर है। निगम के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2025-26 तक विभिन्न सरकारी संपत्तियों पर कुल 3 करोड़ 81 लाख 48 हजार 560 रुपए का सेवा कर बकाया है। लंबे समय तक भुगतान न होने के कारण निगम की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ा है।

Trending Videos

नगर निगम कमिश्नर तपस्या परिहार ने बताया कि फंड की कमी के चलते सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और पार्कों के रख-रखाव जैसे जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जब संबंधित विभागों से बकाया भुगतान की मांग की जाती है, तो वे बजट अभाव का हवाला देकर मामले को टाल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की सेवा कर सूची में कुल 56 शासकीय विभाग शामिल हैं। इनमें ये पांच बड़े बकायादार विभाग प्रमुख हैं।
सचिव, कृषि उपज मंडी  86.21 लाख रुपए
जिला अस्पताल  53.32 लाख रुपए
शासकीय तिलक महाविद्यालय  37.62 लाख रुपए
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) 30.58 लाख रुपए
कलेक्टर कार्यालय (जिला दंडाधिकारी) 14.79 लाख रुपए

ये भी पढ़ें- MP: मध्य प्रदेश में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, अधिसूचना पर रोक; CM बोले-सबके हितों की रक्षा करेंगे

दुकानों में ताला लगाने की चेतावनी
वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही नगर निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बिलैया-तलैया स्थित निगम की 15 दुकानों के आवंटियों को तीन दिन में किराया जमा करने का नोटिस जारी किया है। समय सीमा में भुगतान न होने पर लीज निरस्त कर दुकानों में ताला लगाने की चेतावनी दी गई है।

वसूली शिविर भी लगाए जा रहे
साथ ही आम नागरिकों के लिए कर वसूली शिविर भी लगाए जा रहे हैं, और बकाया न चुकाने वालों के नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने कहा कि सभी शासकीय विभागों को पत्र भेजकर तय समय सीमा में भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर की मूलभूत सुविधाएं प्रभावित न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed