सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Traditional procession takes place on Rangpanchami throwing colours

Khandwa : रंगपंचमी पर रंग उड़ाते निकली परंपरागत गेर, पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

खंडवा में रंगपंचमी पर श्री दादाजी फाग उत्सव समिति ने नगर निगम चौक से पार्वतीबाई धर्मशाला तक भव्य फाग यात्रा निकाली। हजारों लोग रंग-गुलाल में सराबोर होकर डीजे की धुन पर झूमे। नगर निगम के टैंकरों से रंग उड़ाया गया। आयोजन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। 

Traditional procession takes place on Rangpanchami throwing colours
धूमधाम से मनी रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देशभर में रविवार को रंगपंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कई शहरों में यह पर्व होली से भी अधिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दौरान पारंपरिक रूप से गेर और फाग यात्राएं निकाली जाती हैं, जिनमें हजारों युवक, महिलाएं और बच्चे रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर झूमते नजर आते हैं।

Trending Videos


ऐसा ही नजारा मध्यप्रदेश के खंडवा में भी रविवार दोपहर देखने को मिला। यहां श्री दादाजी फाग उत्सव समिति द्वारा नगर निगम चौक से पार्वतीबाई धर्मशाला तक विशाल फाग यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और रंगों के उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऐतिहासिक गेर खत्म होते ही सड़क पर उतरा सफाई का अमला, एक घंटे में चकाचक कर दीं सड़कें

नगर निगम ने आयोजन के लिए विशेष रूप से पानी के टैंकर उपलब्ध कराए थे, जिनसे रंग मिला पानी और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसके साथ ही सूखा गुलाल और फूलों की वर्षा भी की गई। डीजे वाहन पर बज रहे होली गीतों पर युवा रंगों में सराबोर होकर जमकर थिरकते नजर आए।

बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले के साथ ही बाहर से भी पुलिस बल बुलाया गया था। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई और चेकिंग पॉइंट बनाए गए। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड और विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही, जिससे लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed