फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Raid on Illegal Arms Factory Operating on Riverbank

Crime News: खरगोन में अवैध हथियार फैक्टरी पर पुलिस का छापा, 11 हथियार बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 06:39 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 06:39 PM IST
सार

MP: खरगोन जिले के सिगनूर गांव में रूपा नदी किनारे चल रही अवैध हथियार फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 9 देशी पिस्टल, 2 कट्टे समेत हथियार बनाने की मशीनें और सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन
Raid on Illegal Arms Factory Operating on Riverbank
हथियारों के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोगावां और सनावद पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सिगनूर में रूपा नदी किनारे संचालित अवैध हथियार फैक्टरी पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 11 हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल और 2 देशी कट्टे जब्त किए हैं। इसके अलावा 2 अधबनी पिस्टल, 11 बैरल, 3 ग्राइंडर मशीन, 2 मैगजीन, 4 अधबनी मैगजीन, पिस्टल और मैगजीन बनाने के सांचे, भट्टी ब्लोअर, हथौड़ी, संडासी और पेचकस सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इंदौर ग्रामीण पुलिस महानिरीक्षक अनुराग और निमाड़ रेंज खरगोन के उप पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के निर्माण, खरीदी-बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में लगातार निगरानी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शिवपुरी में पुरानी दुश्मनी बनी हमले की वजह, महिला को पीटा; आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

इसी दौरान 29 मई 2026 को थाना गोगावां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिगनूर में रूपा नदी के किनारे कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद गोगावां और सनावद पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को हथियार बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास सिंह सिकलीगर (19), कान्हा सिकलीगर (30), सूरजसिंह सिकलीगर (40), गुरूबादलसिंह सिकलीगर (22) और रोशन सिंह (19) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम सिगनूर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई किन इलाकों में की जा रही थी और इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed