सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ladli Behna Yojana 10th Installment Update MP CM Mohan Yadav to Release Kist Today from Ujjain News in Hindi

Ladli Behna Yojna: इस बार इंतजार नहीं, आज ही आएगी लाड़ली बहना की 10वीं किस्त, सरकार ने बहनों के लिए बदला नियम

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Mar 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 Ladli Behna Yojana 10th Installment: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने त्योहारी महीने में लाड़ली बहनों को तोहफा दिया है। सरकार की ओर लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त आज ही जारी की जाएगी। इससे पहले यह 10 तारीख को आती थी।  

Ladli Behna Yojana 10th Installment Update MP CM Mohan Yadav to Release Kist Today from Ujjain News in Hindi
लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त आज होगी जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Ladli Behna Yojana 10th Installment: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 10वीं किस्त में बड़ा बदलाव किया है। योजना की किस्त के लिए बहनों को इस महीने 10 तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, आज की महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। शिवरात्रि से पहले मोहन सरकार  (CM Mohan Yadav) ने लाभार्थी बहनों को यह तोहफा दिया है।  

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों बदला गया नियम?
दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फरवरी महीने की 21 तारीख को लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा एलान किया था। बालाघाट में उन्होंने कहा था कि मार्च महीने में कई त्योहार हैं। शिवरात्रि और होली मनाने के लिए बहनों को पैसों की जूरूरत पड़ेगी। इसलिए, लाड़ली बहनों के खाते में एक मार्च को योजना की 10वीं किस्त भेजी जाएगी। 

पिछले साल भी तय डेट से पहले आई थी किस्त  
पिछले साल विधानसभा चुनाव के कारण लगने वाली आचार संहिता को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से किस्त छह दिन पहले जारी कर दी गई थी। 10 अक्टूबर की जगह लाड़ली बहनों के खातों में चार अक्टूबर को रुपये ट्रांसफर किए गए थे।  

पिछले साल मार्च महीने में शुरू हुई थी योजना 
5 मार्च 2023 को मप्र सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जून महीने से लाड़ली बहनों के खाते में एक- एक हजार रुपए भेजने शुरू कर दिए थे। उन्होंने लाड़ली बहनों से वादा किया था कि ये रकम धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। अभी बहनों के खातों में 1250 रुपये भेजे जा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed