{"_id":"69b398b5f466bd89e20fcc58","slug":"lpg-crisis-action-against-lpg-hoarding-raids-at-restaurants-and-shops-over-35-gas-cylinders-seized-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: उज्जैन में गैस सिलिंडर जमाखोरी पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट-दुकानों पर छापे, 35 से ज्यादा सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: उज्जैन में गैस सिलिंडर जमाखोरी पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट-दुकानों पर छापे, 35 से ज्यादा सिलिंडर जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
शहर में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 35 से अधिक सिलिंडर जब्त किए, जबकि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम की दिक्कत से उपभोक्ता परेशान हैं।
गैस सिलिंडर की जमाखोरी, खाद्य विभाग ने छापे मारे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गैस सिलिंडर की जमाखोरी और घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों पर खाद्य विभाग ने शहर के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 35 से अधिक गैस सिलिंडर जब्त किए गए, वहीं ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में गैस सिलिंडर की जमाखोरी और घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 35 से अधिक घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने आठ अधिकारियों की दो टीमें बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में जांच की। पहली टीम में सहायक खाद्य नियंत्रक संतोष सिमोलिया, फूड इंस्पेक्टर अंकिता जोशी, नागेश दाहिमा और भूषण गुज्जर शामिल थे। टीम ने आरटीओ कार्यालय के पास रंगीला कैफे से 1 घरेलू सिलिंडर, फ्रीगंज में रेलिस फ्रायड अंडे वाले से 9, महाकाल भोजनालय से 1, जैन कचोरी (फ्रीगंज) से 2, नवरतन फ्यूजन से 2, ऋषि नगर के एक रेस्टोरेंट से 1 और फ्रीगंज के एक फाफड़ा विक्रेता से 8 सिलिंडर जब्त किए।
ये भी पढ़ें: MP News: सीएम मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी
वहीं दूसरी टीम में सहायक खाद्य नियंत्रक चंद्रशेखर बारोड़, फूड इंस्पेक्टर समद खान और रश्मि खामबेटे शामिल थे। इस टीम ने हरी फाटक क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा श्याम पवित्र भोजनालय सहित अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 7 सिलिंडर जब्त किए।
ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत से उपभोक्ता परेशान
इधर शहर में गैस सिलिंडर की कमी की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के दौरान सर्वर बार-बार क्रैश हो रहा है, जिससे समय पर सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा।
हालांकि अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। उज्जैन जिले में करीब 53 गैस एजेंसियां संचालित हैं और सभी एजेंसियों पर सिलिंडर उपलब्ध हैं। जिले में 5 लाख 50 हजार से अधिक एलपीजी घरेलू उपभोक्ता हैं, जिन्हें नियमित रूप से गैस सिलिंडर मिल रहा है।
गैस एजेंसी संचालक संदीप वत्स के अनुसार युद्ध और अफवाहों के कारण लोगों में पैनिक बुकिंग बढ़ गई है। इसी वजह से बुकिंग सर्वर पर दबाव बढ़ रहा है और कई बार तकनीकी समस्या सामने आ रही है। फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलना बंद हो जाए।
सिलिंडर नहीं मिले तो यहां करें शिकायत
भारत गैस हेल्पलाइन: 1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर: 1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर: 1800-2333-555 (टोल फ्री)
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X