{"_id":"624ab1c086adce6f663514b8","slug":"madhya-pradesh-mutual-conflict-increased-due-to-increase-in-the-number-of-tigers-4-tigers-died-in-6-days-in-the-state-2-died-in-str","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बाघों की संख्या बढ़ने से बढ़ा आपसी संघर्ष, प्रदेश में 6 दिनों में 4 टाइगर की डेथ, STR में 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बाघों की संख्या बढ़ने से बढ़ा आपसी संघर्ष, प्रदेश में 6 दिनों में 4 टाइगर की डेथ, STR में 2 की मौत
Mon, 04 Apr 2022 02:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:22 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बीते 6 दिनों में 4 बाघों की मौत हो गई है। अकेले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 2 दिन में दो बाघों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक का शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या ने प्रदेश में बाघों की मौत के आंकड़ों को भी बढ़ा दिया है। हाल ही में नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में पिछले दो दिनों में दो बाघ मृत पाए गए हैं। बाघों के शव को देखकर वन अधिकारियों ने आपसी संघर्ष के चलते बाघों की मौत होना बताया है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 4 बाघों की मौत हो गई है।
एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि गश्ती दल ने शनिवार को पचमढ़ी रेंज के मोगरा इलाके में करीब 5-6 महीने की उम्र के बाघ शावक के शव को देखा था। वहीं, रविवार को भी क्षेत्र की तलाशी के दौरान, वन दल को एक और घायल बाघ मिला, जिसकी उम्र लगभग आठ वर्ष थी, घायल बाघ जिस जगह पर मिला था उससे 500 मीटर दूर ही एक दिन पहले बाघ के शावक का शव मिला था। जब वयस्क बाघ को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो पिंजरे में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो बाघों की मौत क्षेत्रीय लड़ाई में हो सकती है। विभाग ने दोनों बाघों के शवों को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार निपटाया गया और विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
बता दें 30 मार्च को सिवनी जिले में एक राजमार्ग पर एक बाघ मृत पाया गया था, जिसके शव को देखकर अधिकारियों ने तेज रफ्तार वाहन से टक्कर लगने से मौत होने की आंशका जताई थी। इसके अलावा बालाघाट जिले के लालबर्रा इलाके में भी तीन अप्रैल को एक बाघ मृत पाया गया था। अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार मध्य प्रदेश 526 बाघों का घर है, जो देश के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है। प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना समेत कई टाइगर रिजर्व हैं।