सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maheshwar Panchkoshi Yatra at the Fourth Halt 20,000 Devotees Arrive at Jalkoti news in hindi

महेश्वर पंचकोशी यात्रा चौथे पड़ाव पर: 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे जलकोटी, नर्मदा नदी को किया पार; आगे बढ़ी यात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 01 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

महेश्वर की पंचकोशी पदयात्रा चौथे पड़ाव पर जलकोटी पहुंची, जहां 20 हजार श्रद्धालुओं को नावों से नर्मदा पार कराया गया। प्रशासन मुस्तैद रहा। गुरुवार को महेश्वर घाट पर आरती और प्रसादी के साथ यात्रा का समापन होगा।

Maheshwar Panchkoshi Yatra at the Fourth Halt 20,000 Devotees Arrive at Jalkoti news in hindi
नर्मदा पार कर जलकोटी पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पांच दिवसीय माहिष्मती नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा अपने 40वें वर्ष में भी निरंतर जारी है। बुधवार को यात्रा अपने चौथे पड़ाव पर पहुंची, जहां ढालखेड़ा (कसरावद) से करीब 20 हजार श्रद्धालुओं को नर्मदा नदी पार कराकर ग्राम जलकोटी पहुंचाया गया।

Trending Videos

माँ रेवा को पार कराने की व्यवस्था प्रातःकाल से संध्या तक जारी रही। 10 नावों के माध्यम से निर्धारित संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया गया। इस दौरान कसरावद और महेश्वर पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह से मौके पर मौजूद रहे, जिनमें एसडीएम, तहसीलदार कैलाश सस्तिया, सीएमओ प्रियंका पंडिया सहित ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एमपी में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती दोषी, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में भेजे गए तिहाड़ जेल

गुरुवार को जलकोटी से लगभग 5 किलोमीटर की पदयात्रा कर श्रद्धालु अंतिम पड़ाव पवित्र नगरी महेश्वर के नर्मदा मंदिर घाट पहुंचेंगे, जहां नर्मदा आरती और प्रसादी वितरण के बाद यात्रा का समापन होगा। माहिष्मती पंचकोशी यात्रा समिति द्वारा 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए नर्मदा मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल रसोई घर के सामने टेंट लगाकर भोजन प्रसादी (भंडारा) की व्यवस्था की गई है।


वहीं गुरुवार को हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर नगर के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रमुख मंदिरों रणजीत हनुमान, खेड़ापति हनुमान, बेतलेश्वर हनुमान, मोनी बाबा हनुमान और जय सियाराम कुटी में विशेष श्रृंगार, रोशनी, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed