CM in Maihar: मैहर में 750 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मां शारदा लोक, पूजन के बाद सीएम यादव ने की घोषणा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने 71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और 750 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले "मां शारदा लोक" के निर्माण को स्वीकृति दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार मैहर जिले के दौरे पर थे। उन्होंने त्रिकूट पर्वत पर वीरजी मां शारदा के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद सीएम बंधा बैरियर में आयोजित जनसभा में पहुंचे। यहां हज़ारों लोगों की मौजूदगी में पहले तो कलेक्टर भवन जैसे अन्य 71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 750 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाले मां शारदा लोक के लिए अपनी स्वीकृति दी है। सीएम के इस सौगात को पाकर स्थानीय लोगों सहित मां शारदा के सभी भक्तों में खुशी का माहौल है।
शराबबंदी पर महिलाओं ने जताया आभार
बीते दिनों मैहर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में शराब बंदी की गई थी। आज जब सीएम मोहन यादव मैहर पहुंचे और जन आशीर्वाद यात्रा निकाली तब सड़क किनारे खड़ी महिलाओं ने सीएम का आभार कर शराबबंदी करने वाले फैसले पर धन्यवाद ज्ञापित किया। मैहर में सभी महिलाएं अपने-अपने हांथ में तख्ती लेकर दिखीं, जिस पर लिखा हुआ था "मुख्यमंत्री जी शराब बंद करने के लिए धन्यवाद" यह पढ़ कर मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा उठे और सभी महिलाओं का हांथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए।
ये भी पढ़ें- भगवान राम पर टिप्पणी करने वाला स्कूल संचालक कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
कांग्रेस पर भी कसा तंज
मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव जहां एक ओर सौगातों की बौछार कर रहे थे वहीं कांग्रेसियों को भी आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वो इतने बेशर्म हैं, कहते है कि हमारा नाम नहीं लेते, क्या नाम लें, कांग्रेस के समय विकास दर एक फीसदी भी नहीं थी। भाजपा के समय 12 फीसदी हुई।
ये भी पढ़ें- दाे नामी कंपनियों पर बिना अनुमति खनिज भंडारण का आरोप, 100 करोड़ के राजस्व नुकसान की आशंका
प्रदेश के खुशहाली की कामना
रीवा से हेलीकॉप्टर से मैहर पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव मां शारदा के दरबार में पहुंचे। वहा उन्होंने मां की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश के सभी लोगों के लिए खुशहाली की कामना की।
