फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speeding pickup vehicle overturns in Maihar; 12 pilgrims injured, two in critical condition.

मैहर में तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा: 12 श्रद्धालु घायल व दो की हालत गंभीर; दुबेही मोड़ के पास हुआ हादसा

Tue, 28 Jul 2026 02:46 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 02:46 PM IST
सार

मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में दुबेही मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Speeding pickup vehicle overturns in Maihar; 12 pilgrims injured, two in critical condition.
सड़क हादसे में 12 लोग घायल, दुर्घटना स्थल की तस्वीर।

विस्तार

मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुबेही मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


सभी घायलों का अमरपाटन सिविल अस्पताल में उपचार
हादसे की सूचना मिलते ही नादन थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। घायलों में दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मैहर दर्शन कर रीवा लौट रहे थे श्रद्धालु
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने के बाद रीवा जिले के रतहरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दुबेही मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News : अनाथ शावकों की एमपी में अनोखी पाठशाला, ऐसे बनाया जाता है 'जंगली'; 20 बाघों को मिला नया जीवन

पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed