फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crackdown on wildlife smuggling in Maihar; 4 accused arrested.

मैहर में तस्करी का भंडाफोड़: करंट लगाकर करते थे वन्यजीवों का शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

Tue, 28 Jul 2026 05:02 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 05:02 PM IST
सार

मैहर में वन विभाग ने वन्यजीव शिकार और तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नाखून, दांत और हड्डियां बरामद हुईं। तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर ₹2,000 का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Crackdown on wildlife smuggling in Maihar; 4 accused arrested.
शिकारियों पर वन विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर वनमंडल के मैहर परिक्षेत्र की सढेरा बीट के ग्राम भदनपुर दक्षिण पट्टी में करंट लगाकर वन्यजीवों का शिकार करने और उनके अंगों की अवैध तस्करी के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए 28 और 29 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मामले के तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर वन विभाग ने ₹2,000 के नगद इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
वन विभाग ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 201/04 दर्ज किया है। उनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित अधिनियम-2022) की धारा 9, 39, 2(16), 2(20), 51 और 52 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में केशरबाई केवट, शिव प्रसाद केवट, फूल कुमार केवट (तीनों निवासी भदनपुर दक्षिण पट्टी) तथा सुरेंद्र सिंह उर्फ भैया (निवासी सोनवारी) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन


पढ़ें: बैरिकेड तोड़े, वैकल्पिक रास्ता चुना, 500 से ज्यादा अन्नदाता पैदल निकले; तस्वीरें देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए या बाघ के अवशेष मिलने की आशंका
जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से वन्यजीवों के नाखून, दांत और हड्डियां बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में जब्त किए गए नाखून और दांत तेंदुए के प्रतीत हो रहे हैं, जबकि बरामद हड्डियां तेंदुए अथवा बाघ की होने की आशंका है। हालांकि, वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी बरामद अवशेषों को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित वन्यजीव प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

तीन आरोपी अब भी फरार
वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) विद्याभूषण मिश्रा के अनुसार, मामले में जलमेश केवट (भदनपुर दक्षिण पट्टी), विनोद सिंह पटेल (सोनवारी) और अनिल सिंह पटेल (हरदासपुर) अभी फरार हैं। वन विभाग ने इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹2,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की है। विभाग ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। वन विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed