सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   Devotees returning from Maa Sharda temple after tonsure became victims of a road accident

Maihar News: माता मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, बच्चे की मौत और 12 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर जिले में मां शारदा मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर है। 

Devotees returning from Maa Sharda temple after tonsure became victims of a road accident
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां शारदा मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में दो साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।  घटना अमरपाटन क्षेत्र के पाल मोड़ के पास की है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें: PM मोदी का ट्रांजिट विजिट, ग्वालियर में सुरक्षा सख्त, ग्रीन रूम, सेफ हाउस तैयार, 10 मिनट के लिए ऐसी तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर मैहर से दर्शन कर बैकुंठपुर लौट रहे थे। तभी एक ट्रक अचानक सामने आ गया, जिससे ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन हाईवे किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हाइवे एम्बुलेंस 1033 को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया है, जहां से पांच घायलों को गंभीर हालत में  इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन मेले में बिकीं मर्सिडीज बेंज और BMW समेत 35000 गाड़ियां, लोगों ने लिया छूट का फायदा, तस्वीरें

परिजनों के अनुसार, पूरा परिवार रीवा जिले के देवास (बैकुंठपुर) से एक बच्चे का मुंडन करवाने के लिए मैहर मां शारदा मंदिर आया था। दर्शन और मुंडन के बाद वापस लौटते समय हादसा हो गया। 

ये भी पढ़ें: कुंवारा है डॉ. कैम, दस्तावेज में पत्नी-बच्चों के नाम फर्जी, MBBS की डिग्री असली बताई; किए बड़े खुलासे
 

  

a

 

ये वीडियो भी देखें...


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed