सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Exorcism in the hospital: entry of superstition in the premises, administration's negligence exposed

MP News: हॉस्पिटल में झाड़फूंक! बीमार युवती के परिजनों ने बुलाया ओझा, प्रबंधन ने भी नहीं जताई आपत्ति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल में बीमार युवती के परिजनों ने इलाज की जगह झाड़फूंक करवाई, जिससे अस्पताल परिसर में अंधविश्वास हावी होता दिखा। प्रशासन की निष्क्रियता और सुरक्षा चूक उजागर हुई। स्वास्थ्य प्रतिनिधि ने सख्त कार्रवाई और चिकित्सा जागरूकता फैलाने की मांग की।

Exorcism in the hospital: entry of superstition in the premises, administration's negligence exposed
मरीज का झाड़फूंक करता तांत्रिक(फोटो:अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन स्थित सिविल अस्पताल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक बीमार युवती के परिजनों ने आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की अनदेखी करते हुए अस्पताल परिसर में ही झाड़फूंक जैसी अंधविश्वासी प्रक्रिया का सहारा लिया। यह घटना न केवल अस्पताल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-घोर लापरवाही: खाना खाते-खाते बच्ची को थाली में दिखी मरी छिपकली, मिड-डे मील खाकर कई बच्चों की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती सुआ ग्राम की निवासी है और वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। जब दवाइयों से आराम नहीं मिला, तो परिजनों ने इलाज के बजाय ओझा-सोखा को अस्पताल परिसर में बुला लिया। इलाज की जगह परिजनों ने झाड़फूंक शुरू कर दी, वो भी अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान के भीतर। इस दौरान न तो अस्पताल प्रशासन ने कोई आपत्ति जताई, और न ही सुरक्षा व्यवस्था ने इस पर कोई रोक लगाई।

ये भी पढ़ें-हमीदिया अस्पताल में अतिक्रमण का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, हरा रंग पोत कर लगा दिया था धार्मिक झंडा

इस पूरे मामले पर विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग) अब्दुल सलीम ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल परिसर में झाड़फूंक जैसी घटनाएं हुई हों। उन्होंने कहा कि ऐसे अंधविश्वासी कृत्य केवल मानवता के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जनता के भरोसे को भी नुकसान पहुंचाते हैं। जब लोग इलाज के नाम पर झाड़फूंक की ओर मुड़ते हैं, तो इससे समाज में दवाइयों और डॉक्टरों के प्रति अविश्वास बढ़ता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए। साथ ही, आमजन के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण और चिकित्सा जागरूकता फैलाने के लिए ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। 

मरीज का झाड़फूंक करता तांत्रिक(फोटो:अमर उजाला)

मरीज की झाड़फूंक करता तांत्रिक (फोटो:अमर उजाला)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed